फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police Action on dhaba operators and drivers, 4 people against FIR in Raipur

Raipur: रायपुर में ढाबा और कैफे पर पुलिस की दबिश, सामने आई ये सच्चाई, 4 लोगों पर FIR दर्ज

Tue, 08 Aug 2023 03:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 08 Aug 2023 03:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने कई ढाबा और कैफे पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की है। मामले में ढाबा संचालकों और वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुल 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।

विज्ञापन
police Action on dhaba operators and drivers, 4 people against FIR in Raipur
ढाबा संचालकों और वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने कई ढाबा और कैफे पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की है। मामले में ढाबा संचालकों और वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुल 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। अव्यवस्थित वाहन पार्किंग को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


वीआईपी रोड और लाभांडी क्षेत्र में कई ढाबा हैं। इन जगहों पर रोजाना ट्रैफिक जाम रहता है। ऐसे में आम लोगों के आवागमन में काफी परेशानी होती है। तेलीबांधा थाने पुलिस ने ढाबा, कैफे के सामने अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही ढाबा के संचालकों और वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कोटा निवासी पुष्पेन्द्र कुमार की गाड़ी को जब्त किया है। वहीं दिया कैफे के संचालक और पुष्पेन्द्र के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 495/23 धारा 283, 34 रिपोर्ट दर्ज किया है। इसके साथ ही मौदहापारा थाना रायपुर निवासी वाहन चालक किरीत गोहिल की कार को जब्त कर किरीत और ग्रीन लाइट ढ़ाबा के संचालक के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 494/23 धारा 283, 34 रिपोर्ट दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलीबांधा थाने क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित कैफे के सामने मुख्य मार्ग के सर्विस रोड में एक कार चालक जानबूझकर वाहन को बीच रोड में खड़ा कर कैफे चला गया। इससे आने-जाने वाले आमजनों को परेशानी हो रही थी। वहीं दुर्घटना होने की संभावना थी। संचालक बिना पार्किंग व्यवस्था के कैफे चला रहा है। इसी क्रम में लाभांडी अग्रसेन धाम चौक स्थित ग्रीन लाइट ढ़ाबा पर भी कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed