फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Modi said in Kanker meeting - Congress and development together is not possible

Chhattisgarh : कांकेर की सभा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस और विकास एक साथ संभव नहीं, बघेल सरकार पर वार

Fri, 03 Nov 2023 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 05:39 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा यह परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार में लिप्त है। वहीं भाजपा प्रदेश की पहचान को मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। हम आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की पूर्ति के लिए काम  कर रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi said in Kanker meeting - Congress and development together is not possible
पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस और विकास दोनों एक साथ संभव नहीं हैं। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा यह परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार में लिप्त है। वहीं भाजपा प्रदेश की पहचान को मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। हम आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की पूर्ति के लिए काम  कर रहे हैं।

विज्ञापन


कांकेर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसके नेता सिर्फ अपने लाभ के लिए काम करते हैं। छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य की जनता और भाजपा ने मिलकर काम किया। जब तक कांग्रेस की सरकार रही, वे यहां भाजपा सरकार से लड़ते रहे। लेकिन हमने फिर भी राज्य के विकास के लिए काम किया। मोदी ने कहा, यह चुनाव सिर्फ एक विधायक या मुख्यमंत्री को चुनने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपके और आपके बच्चों के भविष्य को तय करने के लिए है। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 7 व 17 नवंबर को चुनाव होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।  
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ को शीर्ष पर लाने का है मिशन : मोदी ने कहा, भाजपा को कांकेर में भारी समर्थन मिल रहा है। हमारा मिशन है कि छत्तीसगढ़ को देश के शीर्ष राज्यों में शुमार करना है। भाजपा को सत्ता सौंपकर आप प्रदेश में डबल इंजन सरकार से तेज विकास सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, ये मोदी की गारंटी
मोदी ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा, प्रदेश की जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है। उन्होंने (कांग्रेस) अपने वादे पूरे नहीं किये। इसके विपरीत, सरकारी नौकरियों में भर्ती में भ्रष्टाचार किया। उन्होंने राज्य की पीएससी को कांग्रेस कमेटी का कार्यालय बना दिया। कांग्रेस ने उनके बच्चों और रिश्तेदारों को भर्ती किया। 

  • लेकिन मैं युवाओं को गारंटी देता हूं छत्तीसगढ़ को लूटने वाला कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उन्हें सब कुछ लौटाना होगा। ये मोदी की गारंटी है राज्य को लूटने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आपने मुझे भ्रष्टाचार से लड़ने का काम सौंपा है। 
  • भाजपा सरकार में आई तो इन मामलों की जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाएगी।

5 साल में सिर्फ कांग्रेस नेताओं के बंगले बने रिश्तेदारों का विकास हुआ
पीएम मोदी ने कहा, पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इन वर्षों में सिर्फ कांग्रेस नेताओं के बंगले बने, उनकी कारों की संख्या बढ़ी और रिश्तेदारों का विकास हुआ। 

मोदी ने पूछा, राज्य के गरीब, दलित, पिछड़ों, कांकेर व बस्तर के आदिवासी परिवारों को क्या मिला?मोदी ने कहा, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को जर्जर सड़कें, बदहाल अस्पताल और स्कूल दिये। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया।

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की विरोधी, मुझे 2014  में गालियां भी दीं
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा, 2014 के चुनाव के वक्त इन्हों ने मुझे भी गालियां दीं। मैं अन्य पिछड़ा वर्ग से था तो मुझे खूब कोसा। देश के इतिहास में पहली बार भाजपा ने आदिवासी परिवार की बेटी को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। कांग्रेस ने लेकिन इसका भी विरोध किया। 

मोदी ने कहा, विपक्ष भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि आदिवासी बेटी के खिलाफ थी। छत्तीसगढ़ के हर आदिवासी को यह अपमान याद रखना होगा और कांग्रेस से इसका बदला लेना होगा। मोदी ने जनता से पूछा कि क्या वे कांग्रेस को सजा देंगे? जिसका जवाब जनता ने हां में दिया।

छत्तीसगढ़ : आखिर कांग्रेस को अकबर इतना प्रिय क्यों : सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए अकबर, भूपेश बघेल से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूछा, आखिर कांग्रेस के लिए अकबर इतना प्रिय क्यों है। हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि जब मैंने अकबर के बारे में बोला तो कांग्रेस ने मेरे खिलाफ शिकायत की। अगर मैंने टीएस सिंह देव या बघेल या किसी कांग्रेस नेता के खिलाफ कुछ कहा होता तो शिकायत दर्ज करना समझ में आता।



भारत के चुनाव आयोग ने 26 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ चुनाव अभियान के दौरान कवर्धा में दिए गए भाषण पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। असम के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा के घोषणापत्र के बारे में मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी सही समय पर सही फैसला लेगी। इस बार भाजपा अच्छा घोषणापत्र जारी करेगी, थोड़ा इंतजार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed