फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Modi CG visit: PM Modi said- 'Congress is hatching a conspiracy in Lord Ram maternal home

PM Modi CG visit: पीएम मोदी ने कहा- 'भगवान राम के ननिहाल, मां कौशल्या के मायका में कांग्रेस रच रही साजिश'

Thu, 14 Sep 2023 08:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 08:36 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां की खनिज संपदा को कांग्रेस एटीएम की तरह यूज कर रही है। झूठा प्रचार और अखंड भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है।

विज्ञापन
PM Modi CG visit: PM Modi said- 'Congress is hatching a conspiracy in Lord Ram maternal home
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां की खनिज संपदा को कांग्रेस एटीएम की तरह यूज कर रही है। झूठा प्रचार और अखंड भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। छत्तीसगढ़ की भूमि भगवान राम की ननिहाल है। माता कौशल्या का यहां पर बड़ा मंदिर है। आज इस पवित्र भूमि पर हमारी आस्था, हमारे देश के खिलाफ जो साजिश हो रही है, उसके प्रति मैं आपको जागरूक करने आया हूं। जनता से कहा कि आपने जिन लोगों को पिछले 9 साल से केंद्र सरकार से बाहर कर रखा है, जो लोग लगातार चुनाव हार रहे हैं। वे लोग अब आपसे इतनी नफरत से भर गए हैं कि उन्होंने आपकी पहचान, आपकी संस्कृति के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन बनाया है। कुछ लोग इसे घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। उन्होंने दावा किया कि इंडी गठबंधन देश की सनातन संस्कृति को खत्म कर देगा। यानी जो संस्कृति हजारों सालों से देश में चलती आ रही है। देश को एकता में पिरोई हुई है। सत्ता के लालच में यह लोग अब उसे भी तोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम ने कहा कि सनातन संस्कृति वह है, जिसमें भगवान श्रीराम शबरी को मां कहकर उनके झूठे बेर खाए थे। सनातन संस्कृति वह है, जहां राम वनवासियों को, निषादराज को अपने अपने भाई से भी बढ़कर बताते हैं। सनातन संस्कृति वह है, जहां राम नाव चलाने वाले केवट को गले लगाते हैं और धन्य हो जाते हैं। सनातन संस्कृति वह है, जिसमें वानरों की सेवा से श्रीराम की शक्ति बढ़ाकर लंका विजय का कारण बनती है। सनातन संस्कृति वह है, जो किसी परिवार में हुए जन्म को नहीं व्यक्ति बल्कि के कर्म को प्रधानता देती है। गांधी से लेकर स्वामी विवेकानंद तक देवी मां अहिल्याबाई होल्कर से लेकर मीराबाई तक हजारों हजारों साल यह सनातन धर्म सनातन संस्कृति हर किसी को प्रेरित करती रही है। यह सनातन संस्कृति है, जो संत रविदास संत कबीर दास को संत शिरोमणि कहकर अपना गौरव बढ़ती है। 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां छत्तीसगढ़ में बहुत बड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए थे श्यामलाल सोम। उन्हें प्रथम जंगल सत्याग्रही भी कहा जाता है। श्यामलाल का जीवन सनातन से ही प्रेरित था। हमारे छत्तीसगढ़ के ही रामदीन गोकर सनातन का प्रतिबिंब रहा है। ऐसी सनातन संस्कृति को खत्म करने का ऐलान इंडी एलायंस के लोगों ने किया है। छत्तीसगढ़ के लोगों को इनसे सतर्क रहने रहने की जरूरत है। यह भारत की हजारों सालों से चली आ रही संस्कृति को मिटाना चाहते हैं। यानी भारत को मिटाना चाहते है। आज पूरी दुनिया में भारत की धूम है। दुनिया भारत में निवेश की हर संभावना को तलाश रही है, लेकिन यहां छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार। केंद्र के कामों में अडंगा लगाकर करेगी तो छत्तीसगढ़ को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। 



पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को यहीं पर बेहतर रोजगार मिले। छत्तीसगढ़ निवेश में आगे हो। इसके लिए यहां भाजपा की सरकार बननी जरूरी है। इस बार छत्तीसगढ़ को झुकना नहीं है। छत्तीसगढ़ को अटल जी ने जिस भाव के साथ बनाया था, इसी भाव के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का अवसर आप लोगों को देना होगा। लोगों से आग्रह किया कि भाजपा का कमल खिलाकर संकल्प और समर्पण से जोड़े। वो कहते हैं कि बहुत सालों के बाद मौका मिला है। इसके बाद मिलने वाला नहीं है। यही समय है जितना लूट सको लूट लो। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है। 50 साल से भी पहले कांग्रेस ने देश से देश से गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। कांग्रेस तब भी इसी गारंटी पर लड़ती थी और आज भी इसी गारंटी पर लड़ रही है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अब अपने जमाने में अपना काम ठीक से करती, तो आज मोदी को इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती। साढे़ पांच साल में 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। इस दौरा पीएम मोदी ने केंद्र की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार रहती है तो केंद्र और राज्य दोनों में लोगों को सुविधाएं मिलती हैं। केंद्र सरकार ने सिकलसेल से मुक्ति के लिए आदिवासी भाई बहनों की मदद के लिए एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। आदिवासी भाई-बहनों की मदद के लिए बीजेपी ने एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया। इसके तहत आने वाले तीन वर्षों में 7 करोड़ करोड़ लोगों की जांच की जाएगी। आदिवासी भाई बहनों को सिकलसेल की बीमारी से मुक्ति दिलाकर ही रहेंगे। भाजपा की प्राथमिकता छोटे किसान हैं। आदिवासी किसान हैं। भाजपा का प्रयास है की छोटे-छोटे किसानों की उपज और वन उपज महत्व मिले उसे अधिक से अधिक दाम मिले। 




प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम ने जी-20 को लेकर कहा कि अभी दिल्ली में जी-20 की के लिए जो मेहमान आए थे, उनको हमारे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर दिया था। इसमें दुनिया के बड़े-बड़े नेता पधारे थे। इस दौरान राष्ट्रपति ने सारी दुनिया के मेहमानों को कोदो, कुटकी, रागी आदि मोटे अनाज को खिलाए, जिससे हम अपने परिवारों में खाते हैं। इसे श्रीअन्य भी कहते हैं और जो हमारे छोटे-छोटे किसान छोटे-छोटे जमीन के टुकड़ों पर उगते हैं, जो आदिवासी लोग उगते हैं। हम हमने मोटे अनाजों से बड़े-बड़े नेताओं का स्वागत किया है।



उन्होंने कहा कि आदिवासी भाई बहनों की मदद के लिए बीजेपी ने एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। इसके तहत आने वाले तीन वर्षों में 7 करोड़ लोगों की जांच की जाएगी। आदिवासी भाई बहनों को सिकलसेल की बीमारी से मुक्ति दिलाकर ही रहेंगे। भाजपा की प्राथमिकता छोटे किसान हैं। भाजपा का प्रयास है कि छोटे-छोटे किसानों की उपज और वनोपज का महत्व मिले। उसे अधिक से अधिक दाम मिले। अभी दिल्ली में जी-20 की के लिए जो मेहमान आए थे, उनको हमारे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने द्रोपति मुर्मू ने रात्रि भोज दिया था। इसमें दुनिया के बड़े-बड़े नेता आए थे। इस दौरान राष्ट्रपति ने सारी दुनिया के मेहमानों को कोदो, कुटकी, रागी आदि मोटे अनाज को खिलाए। जिससे हम अपने परिवारों में खाते हैं। इसे श्रीअन्य भी कहते हैं। जिसे छोटे-छोटे किसान छोटे-छोटे जमीन के टुकड़ों पर उगाते हैं, जो आदिवासी लोग उगाते है। आदिवासियों के वनोपज के दाम देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। बीते 9 सालों में दर्जनों वनोपज को समर्थन मूल्य पर दायरे में लाया गया है। वन उत्पादों की अधिक कीमत मिल रही है। वन केदों में आदिवासी भाई बहनों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed