फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Physical abuse with 16 year old girl in raipur, accused arrested

फर्जी प्यार के साइड  इफेक्ट: 16 साल की लड़की से दुष्कर्म, 7 महीने की गर्भवती होने पर खुला राज, आरोपी अरेस्ट

Sat, 08 Jul 2023 08:10 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 08:10 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 16 साल की उम्र में लड़की 7 महीने की गर्भवती हो चुकी है। दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर इस मामले को अंजाम दिया। घटना अमानाका थाने क्षेत्र की है।

विज्ञापन
Physical abuse with 16 year old girl in raipur, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 16 साल की उम्र में लड़की 7 महीने की गर्भवती हो चुकी है। दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर इस मामले को अंजाम दिया। घटना अमानाका थाने क्षेत्र की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


आरोपी ने नाबालिग लड़की को इस घटना के बारे में किसी को भी बताने से मना किया था। उसे धमकी भी दी थी। प्यार में फंसी लड़की मामले को सहती रही और छुपाती रही। गर्भवती होने पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घरवालों को इसकी जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अमानाका थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


नाबालिग लड़की रेसीडेंसी के घरों का काम करने जाती थी। इसी सोसायटी में ड्राइवर का काम करने वाला बदमाश उस पर गलत नजर गड़ाए रहता था। इसके बाद बदमाश ने नाबालिग से दोस्ती की फिर दोस्ती की आड़ में वहशी दरिंदे ने घिनौंनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बच्ची की जिंदगी से खेलता रहा। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि नाबालिग 7 महीने की गर्भवती है। 16 साल की उम्र में 7 महीने के गर्भवती नाबालिग शारीरिक तकलीफ से जूझ रही है। मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। अब अंतिम निर्णय अदालत ही करेगी। नाबालिग के परिजनों की सहमति से डिलीवरी कराई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed