फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Photo electoral roll will be ready from October 1 in raipur

Raipur: 1 अक्टूबर से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली, इसी दिन मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन, यहां पर देख सकेंगे

Thu, 01 Jun 2023 08:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 08:33 PM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली की ओर से छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पहले 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है।

विज्ञापन
Photo electoral roll will be ready from October 1 in raipur
बैठक लेते आधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली की ओर से छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पहले 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। आयोग की ओर से निर्धारित कार्यकम के अनुसार, प्रदेश में 25 मई से पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। सभी जिलों के मतदान केन्द्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे प्रत्येक बूथ पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त करने का आग्रह किया है। कंगाले ने बैठक में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की जिला स्तर पर एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) के लिए निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रदेश के सभी जिलों में ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आगामी 10 जून से 27 जून 2023 के बीच संपादित की जाएगी। 
विज्ञापन

 
द्वितीय एसएसआर के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में मौजूद अभिहित अधिकारी/बीएलओ की ओर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के लिए दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। दावा-आपत्ति के निराकरण के लिए इस बीच 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। 22 सितम्बर तक दावा-आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। इसके बाद 29 सितम्बर तक तैयार मतदाता सूची के हेल्थ पैरामीटर्स (Health Parameters) की जांच और आयोग से इसके अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त करने व डॉटाबेस को अद्यतन करने के साथ पूरक सूची का मुद्रण किया जाएगा। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर भी देख सकते हैं अपना नाम
लोगों से दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए आयोग की ओर से वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) एवं वोटर सर्विस पोर्टल लॉन्च किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने सभी दलों एवं लोगों से अधिक से अधिक आवेदन ऑनलाइन भरने का आग्रह किया है। प्रकाशन अवधि में मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदाता सूची में अपने नाम का अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ceochhattisgarh.nic.in के माध्यम से भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए राज्य सूचना केन्द्र, रायपुर में स्थापित टोल-फ्री नंबर 180023311950 एवं जिलों में संचालित कॉल सेन्टर के टोल-फ्री नंबर 1950 में संपर्क कर सकते हैं।

निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में ऐसे भारतीय नागरिक जो 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर रहे हैं तथा जिनका नाम अभी तक किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 में आवेदन कर सकते हैं। प्रवासी निर्वाचकों को प्रारूप-6क में आवेदन करना होगा। विद्यमान निर्वाचक नामावली में नाम को सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आक्षेप या विलोपन के लिए प्रारूप-7 में आवेदन देना होगा। स्वैच्छिक रूप से निर्वाचकों के आधार नंबर प्राप्त करने के लिए प्रारूप-6ख का प्रावधान किया गया है।

निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि को अन्यत्र रखने के लिए और प्रविष्टि की विशिष्टयों के सुधार के लिए प्रारूप-8 निर्धारित किया गया है। निवास स्थल में परिवर्तन, जैसे एक निर्वाचन क्षेत्र के भीतर एक भाग से दूसरे भाग में स्थानांतरण या एक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरण, निर्वाचक नामावली में विद्यमान प्रविष्टि की शुद्धि, प्रतिस्थापित एपिक जारी करने एवं दिव्यांग मतदाता के तौर पर चिन्हांकन के लिए प्रारूप-8 में आवेदन करना होगा।   


प्रारूप-6, 7 एवं 8 में प्राप्त दावा-आपत्तियों की सूची प्रारूप-9, 10, 11, 11क और 11ख में तैयार कर नियमित रूप से इनका प्रकाशन मतदान केन्द्रों में किया जाएगा। साथ ही इसकी साप्ताहिक सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा कार्यालय के सूचना पटल एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रदान की जाएगी। साप्ताहिक सूची का प्रकाशन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट में भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed