{"_id":"98694ade-825a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"person-set-fire-to-vehicles-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में फैला आग लगाने वाले सिरफिरे का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में फैला आग लगाने वाले सिरफिरे का आतंक
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Mar 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर में वाहनों में आग लगाने वाले एक सिरफिरे ने लोगों और पुलिस की नाक में दम कर रखा है। यह अलग-अलग इलाकों में आधी रात को गाड़ियां जलाकर चला जाता है। आशंका है कि इन दिनों यह फायरमैन सरस्वतीनगर के कुकुरबेड़ा क्षेत्र में सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
इस इलाके में दो दिनों में घर के बाहर गली और रोड पर खड़ी तीन बाइक और एक ऑटो में आग लगा दी गई। पुलिस को शक है कि यह उसी व्यक्ति की करतूत है जिसने करीब दो साल से शहर में दुपहिया और कारों को आग लगाकर लोगों को परेशान किया हुआ है।
विज्ञापन
सरस्वतीनगर पुलिस ने इस मामल में आज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और उसे ढूंढने के लिये एक टीम बनाई गई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार-गुरूवार की रात फायरमैन ने कुकुरबेड़ा निवासी शिव शंकर सेनापति की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जलाया। उसके बाद विजयेंद्र कुंबलकर की डिस्कवर बाइक में आग लगा दी गई। इस बस्ती की एक और बाइक को भी जलाया गया है।
विज्ञापन
पिछले दो साल के अंदर शहर में अलग-अलग इलाकों में 30 से ज्यादा वाहनों को जलाया जा चुका है। इनमें दुपहिया के साथ-साथ कार भी शामिल हैं। आरोपी की तलाश के लिये अलग-अलग थानेवार टीम बना दी गई हैं। रात में संदिग्ध हालत में घूमने वाले बदमाशों पर भी टीम नजर रखेगी।