फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   People are withdrawing money from without ATM in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बगैर एटीएम के पैसे निकाल रहे हैं लोग

Wed, 07 Dec 2016 01:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
People are withdrawing money from without ATM in Chhattisgarh
- फोटो : social media

छत्तीसगढ़ में नोटबंदी के बाद सीएसी( सामान्य सेवा केन्द्र) के माध्यम से लोग बगैर एटीएम के पैसे निकाल रहे हैं। पूरे प्रदेश में अब तक 24 सीएससी शुरू किए गए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि सीएससी के माध्यम से ग्रामीणों के आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर फिंगर प्रिंट और हस्ताक्षर के माध्यम से उन्हें नकद राशि दी जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने मनरेगा का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार के आदेश पर मजदूरों का भुगतान इसी पद्धति से किया जाता था, फिर बैंक खाते में उन्हें भुगतान देना शुरू हुआ। सीएससी दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के लिए है, ताकि जिन ग्रामीणों के पास एटीएम कार्ड नहीं है और जिन्हें कैशलेस ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं है, वे ग्रामीण इस सुविधा से अपना लेन-देन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 2743 एटीएम हैं, जिनमें नोटबंदी के बाद 3 दिसंबर तक 2065 एटीएम नए सिरे से शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने बैंक मित्र को भी बढ़ावा दिए जाने की बात भी कही। इसके माध्यम से बैंक अपनी शाखा के अंतर्गत आने वाले गांवों में जाकर शिविर के माध्यम से ग्रामीणों तक अपनी सेवाएं पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed