फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   People angry with dirty water of Bhathagaon Shitala Chowk Colony in Raipur

Raipur: मोहल्ले में घुसा नाली का गंदा पानी; फूटा रहवासियों का गुस्सा, किया चक्काजाम, नगर निगम को सुनाई खरीखोटी

Tue, 05 Sep 2023 02:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 05 Sep 2023 02:49 PM IST
सार

राजधानी रायपुर स्थित शीतला चौक भांठागांव नाली का गंदा पानी कॉलोनी में घुसने पर लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए। चक्काजाम कर पार्षद और रायपुर नगर निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दोनों को खूब खरीखोटी सुनाई।

विज्ञापन
People angry with dirty water of Bhathagaon Shitala Chowk Colony in Raipur
मोहल्ले में घुसा नाली का गंदा पानी फूटा रहवासियों का गुस्सा, किया चक्काजाम, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर स्थित शीतला चौक भांठागांव नाली का गंदा पानी कॉलोनी में घुसने पर लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए। चक्काजाम कर पार्षद और रायपुर नगर निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दोनों को खूब खरीखोटी सुनाई। सूचना पर नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। लोगों को समझाइश दी, लेकिन गुस्साए लोग शहर प्रशासन को कोसते  रहे। वहीं दूसरी ओर सूचना पर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे और युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। लोगों को समस्या का निवारण करने के लिए आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


 

People angry with dirty water of Bhathagaon Shitala Chowk Colony in Raipur
मोहल्ले के लोगों ने किया चक्काजाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाली का गंदा पानी मोहल्ले में घुसने के साथ ही सड़क पर बह रहा है। यहां तक की कई घर के अंदर तक घुस गया है। इससे लोग काफी परेशान हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह काफी गंभीर समस्या है। दूषित पानी से पेयजल भी गंदा आ रहा है। पानी में बदबू आ रही है। जलभराव से मोहल्ले के कई लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं, जो अभी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं। बरसात के दिनों में इस सड़क में पानी भर जाता है। इससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

People angry with dirty water of Bhathagaon Shitala Chowk Colony in Raipur
विरोध करने महिलाएं भी उतरीं सड़क पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीते दो महीनों से जल भराव का संकट बना हुआ है। यहां के लोग डेंगू ग्रसित भी हैं। बीते दिनों बारिश होने की वजह से नाली का पानी मोहल्ले के सकड़ों में बह रहा है। इस संबंध में मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जाए। रोड बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इस समस्या के संबंध में क्षेत्र के पार्षद और विधायक को शिकायत कर चुके हैं। कई बार सूचना भी दे चुके हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

People angry with dirty water of Bhathagaon Shitala Chowk Colony in Raipur
रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने समस्या का निवारण करने के लिए लोगों को दिया आश्वासन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में शहर जिला कांग्रेस सचिव जय सोनकर ने कहा कि दो महीने से संकट का शिकायत लेकर पार्षद और विधायक के पास जा रहे हैं। अब तक कोई देखने तक नहीं आए हैं। इसलिए मजबूरी में ये चक्काजाम किया गया है। मोहल्ले के लोग गंदे पानी से होकर आना-जाना कर रहे हैं। इस रास्ते से स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स आना जाना करते हैं। मोहल्ले के लोग डेंगू के चपेट में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की गाड़ी पानी निकासी करने आई है, इस बीच निगम की गाड़ी भी खराब हो गई है। लोगों का कहना है कि गाड़ियां रोज आकार चली जाती हैं और काम हो गया है करके लिख कर भेज देते हैं। उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र के पार्षद, विधायक और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मामले में उदासीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed