{"_id":"641c3397b04e72941109edf0","slug":"pcc-member-jyoti-kumar-said-that-congress-fulfilled-his-promise-by-implementing-the-media-personnel-security-b-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक लागू कर सीएम ने निभाया वादा, ज्योति कुमार बोले- चौथा स्तम्भ होगा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक लागू कर सीएम ने निभाया वादा, ज्योति कुमार बोले- चौथा स्तम्भ होगा मजबूत
Thu, 23 Mar 2023 04:40 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Thu, 23 Mar 2023 04:40 PM IST
सार
ज्योति कुमार ने कहा कि सीएम की दूरगामी सोच से चौथा स्तम्भ मजबूत होगा। इस कानून के बनने से मीडिया कर्मियों के लिए काम करने में आसानी होगी और यह क़ानून मीडिया कर्मियों के लिए मददगार होगा।
विज्ञापन
ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य ज्योति कुमार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 विधान सभा से पारित होने पर ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य ज्योति कुमार ने बयान जारी कर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के मीडिया कर्मियों के लिए बुधवार 22 मार्च का दिन ऐतिहासिक है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार ने विधान सभा में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 को पास कर क़ानून बना दिया। इस क़ानून के बनने से प्रदेश व बस्तर संभाग के मीडिया कर्मी निर्भीक होकर जनता की आवाज़ उठाते हुए जनभागीदारी निभायेंगे। ज्योति कुमार ने आगे कहा है कि इस कानून के विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित होना प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरगामी सोच को दर्शाता है। इस क़ानून के बनने से छत्तीसगढ़ में देश का चौथा स्तंभ मज़बूत हुआ है।
विज्ञापन
इस कानून के बनने से मीडिया कर्मियों के लिए काम करने में आसानी होगी और यह क़ानून मीडिया कर्मियों के लिए मददगार होगा। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों की लम्बे समय से मांग थी कि छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक बने। इस क़ानून को विधान सभा से पारित कर कांग्रेस पार्टी ने अपना महत्वपूर्ण वादा पूरा किया है। मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए क़ानून बनाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना गया है। प्रवक्ता कुमार ने कानून बनने पर प्रदेश व बस्तर संभाग के सभी मीडिया कर्मियों को बधाई दी है।
विज्ञापन