{"_id":"64dcab7a51e21fb47f06d807","slug":"patwari-misdeed-minor-girl-who-works-in-his-field-in-raipur-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान बना पटवारी : रोजी देने के बहाने नाबालिग लड़की को बुलाया घर, फिर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान बना पटवारी : रोजी देने के बहाने नाबालिग लड़की को बुलाया घर, फिर किया दुष्कर्म
Wed, 16 Aug 2023 04:27 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 16 Aug 2023 04:27 PM IST
सार
पटवारी ने मजदूरी के एवज में रुपये देने के बहाने एक नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। धरसीवां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ पटवारी ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता पटवारी के खेत में काम करती थी। आरोप है कि पटवारी ने बालिका को रोजी देने के लिए अपने घर बुलाया था और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी राम अवतार लहरी फरार है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस फरार आरोपी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
थाना पुलिस के मुताबिक, धरसीवां थाना क्षेत्र के सिलयारी चौकी अंतर्गत पटवारी राम अवतार लहरी के खेत हैं। बालिका उन्हीं खेतों में कई दिनों से काम कर रही थी। आरोप है कि पटवारी उसे गलत नजर से देखता था। आरोपी ने अपने गंदे मंसूबों को पूरा करने के लिए नाबालिग को रोजी देने के लिए अपने घर बुलाया। इस दौरान हैवान ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन