फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Patwari asked for bribe of Rs 300 for signing ration card In Janjgir Champa

Janjgir Champa: एक साइन से जिंदगी बार खाओगे...हस्ताक्षर को लेकर पटवारी ने मांगी 300 रुपये की घूस, वीडियो वायरल

Thu, 27 Jun 2024 04:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Jun 2024 04:43 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में पटवारी पदुम लाल भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राशन कार्ड में हस्ताक्षर करने को लेकर ग्रामीण से 300 रुपये की रिश्वत की मांग रहा है।

विज्ञापन
Patwari asked for bribe of Rs 300 for signing ration card In Janjgir Champa
पटवारी ने मांगी रिश्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पामगढ़ तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत खरौद के पटवारी पदुम लाल भगत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें राशन कार्ड में हस्ताक्षर करने को लेकर ग्रामीण से 300 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। पहले भी पटवारी को अपर कलेक्टर ने सस्पेंड किया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी अनुसार, नगर पंचायत खरौद में पदस्थ पटवारी पदुम लाल भगत विवादो में घिरे रहते हैं। एक ग्रामीण जो कि अपना राशन कार्ड बनवाने गया हुआ था। जिसमें पटवारी की हस्ताक्षर की जरूरत थी। वह पटवारी के पास पहुंचा और राशन कार्ड बनने की बता कही। इस पर पटवारी ने यह कहा, 'मेरे एक साइन से तुम जिंदगी भर फ्री में चावल खाओगे और तुम्हें 300 रुपये देने को बोल रहा हूं तो क्यों तकलीफ हो रही है। दो राशन कार्ड का 600 रुपये लगेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पटवारी को किया गया था सस्पेंड
गौरतलब है कि धान खरीदी के समय अपर कलेक्टर निरीक्षण के लिए खरौद पहुंचे हुए थे। उस समय पटवारी शराब पीकर घर में सो रहा था। जिस पर सस्पेंड किया गया था। अभी महज दो से तीन माह हुए हैं पटवारी को बहाल हुए और नया कारनामा सामने आया है।

अपर कलेक्टर ने एसडीएम पामगढ़ को कार्रवाई के दिए निर्देश
अपर कलेक्टर एसपी वैध ने पैसे लेने की वीडियो को लेकर कहा कि पामगढ़ एसएमडी से सूचना मिली की पटवारी का पैसे मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना पर अपर कलेक्टर ने तत्काल वीडियो की जांच पड़ताल कर पटवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed