फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   parents and brother together killed drunken youth in durg

Durg: मां-बाप, भाई ने मिलकर घोंटा युवक का गला, फिर लोगों को खुदकुशी बता रोने लगे, शराब पीने से थे परेशान

Wed, 04 Jan 2023 01:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Jan 2023 01:13 PM IST
सार

थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल ने बताया कि, गंगाधर के माता-पिता सहित चार आरोपियों का हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बेटे की शराब पीने की आदत के चलते वारदात को अंजाम दिया। गंगाधर पटेल आदतन शराबी था। वो रोजाना अपने परिवार वालों से शराब पीने के लिए पैसा मांगता था। नहीं देने पर झगड़ा करता था। 

विज्ञापन
parents and brother together killed drunken youth in durg
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक की उसके ही मां, बाप और भाई ने मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे खुदकुशी का रूप से देने के लिए बिस्तर पर लिटा दिया। अगले दिन लोगों को मौत की सूचना दी और रोना शुरू कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


शरीर पर मिले थे चोट के निशान
जानकारी के मुताबिक, कोनका गांव निवासी गंगाधर पटेल (42) पुत्र द्वारिका पटेल का शव उसके ही घर में संदिग्ध हालत में 2 जनवरी को मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि गंगाधर पटेल के सिर, गर्दन और शरीर पर चोट व खरोंच के निशान थे। वहीं परिजनों का कहना था कि गंगाधर ने खुदकुशी की है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रिपोर्ट आने पर पता चला कि युवक की हत्या की गई है। 
विज्ञापन




शराब पीने की आदत से परेशान थे परिजन
इस पर पुलिस ने खुदकुशी की जगह हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास एक्टिव मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। संदेह के आधार पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वह इनकार करते रहे। फिर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो परिजनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बताया कि वे गंगाधर की शराब पीने की आदत से परेशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता से मारपीट की तो सबने मिलकर हत्या कर दी
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन गंगाधर शराब पीकर घर पहुंचा। उसने पिता द्वारिका पटेल से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना किया तो गंगाधर पिता से ही मारपीट करने लगा। यह देखकर मां दुरपति ने अपने भाई धनराज और बेटे मनीराम को बुलाया। चारों ने मिलकर गंगाधर को जमकर पीटा और फिर गला घोंट दिया। इसके बाद खुदकुशी दिखाने बिस्तर पर लिटा दिया और अगले दिन शोर मचाकर रोने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed