फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pamphlets issued against Padmashree Hemchand Manjhi in Narayanpur

Narayanpur: पद्मश्री हेमचंद मांझी के खिलाफ पर्चे जारी, नक्सलियों ने दो टावरों को भी किया आग के हवाले

Mon, 27 May 2024 12:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 May 2024 12:40 PM IST
सार

नक्सलियों ने नारायणपुर के प्रख्यात वैद्यराज और पद्मश्री से सम्मानित हेमचंद मांझी के खिलाफ पर्चे भी जारी किए हैं। नक्सलियों ने पर्चों में लिखा है कि इलाके में संचालित खदानों के लिए हेमचंद मांझी काम करते हैं। 

विज्ञापन
Pamphlets issued against Padmashree Hemchand Manjhi in Narayanpur
नक्सलियों ने दो टावरों को भी किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने फिर एक बार उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने छोटे डोंगर इलाके में दो बीएसएनएल टावरों को आग के हवाले कर कर दिया। आगजनी के बाद इलाके में मोबाइल सर्विस प्रभावित हो गई। 

विज्ञापन


वहीं नक्सलियों ने नारायणपुर के प्रख्यात वैद्यराज और पद्मश्री से सम्मानित हेमचंद मांझी के खिलाफ पर्चे भी जारी किए हैं। नक्सलियों ने पर्चों में लिखा है कि इलाके में संचालित खदानों के लिए हेमचंद मांझी काम करते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल ये पहली बार नहीं है कि हेमचंद मांझी नक्सलियों के निशाने पर हैं, इससे पहले भी नक्सलियों द्वारा हेमचंद मांझी को धमकी दी जाती रही है। नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आग लगाने के बाद बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed