फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Over 441 government services are now available on the 'Seva Setu' portal in Chhattisgarh

CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन को बढ़ावा, 'सेवा सेतु' पोर्टल पर अब 441 से ज्यादा सरकारी सेवाएं

Sat, 23 May 2026 11:41 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 23 May 2026 11:41 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार का “सेवा सेतु” पोर्टल प्रदेश में डिजिटल सुशासन का बड़ा माध्यम बनकर उभर रहा है। अब नागरिकों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
Over 441 government services are now available on the 'Seva Setu' portal in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार का “सेवा सेतु” पोर्टल प्रदेश में डिजिटल सुशासन का बड़ा माध्यम बनकर उभर रहा है। अब नागरिकों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और सेवाएं समयबद्ध तरीके से घर के नजदीक मिल सकेंगी।
विज्ञापन


राज्य शासन के मुताबिक पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, जिन्हें विस्तार देकर अब “सेवा सेतु” पोर्टल के रूप में विकसित किया गया है। पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार की योजना पंचायत स्तर तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की है। इसके लिए पंचायत सचिवों, सेवा सेतु केंद्र संचालकों और विभागीय कर्मचारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही गांव-गांव तक योजनाओं और सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं। सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन, श्रम और राजस्व विभाग की सुविधाएं समेत कई सेवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इस पहल से बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। अब ग्राम पंचायत स्तर पर विवाह प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, स्ट्रीट लाइट सुधार, साफ-सफाई व्यवस्था और नाम परिवर्तन संबंधी सेवाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। सरकार ने पोर्टल को व्हाट्सएप से भी जोड़ा है, जिससे लोग घर बैठे आवेदन और सेवाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे ग्रामीण नागरिकों को तहसील और जिला मुख्यालय के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed