फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Opposition to e-auction of sand mines in Bastar: Mandavi said- Panchayats are being deprived of their rights

बस्तर में रेत खदानों की ई-नीलामी का विरोध: कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी बोले- पंचायतों का हक छीना जा रहा है

Wed, 15 Oct 2025 02:02 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 15 Oct 2025 02:02 PM IST
सार

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार से मांग की है कि बस्तर संभाग में गौण खनिज रेत खदानों की ई-नीलामी की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
Opposition to e-auction of sand mines in Bastar: Mandavi said- Panchayats are being deprived of their rights
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार से मांग की है कि बस्तर संभाग में गौण खनिज रेत खदानों की ई-नीलामी की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीति के अनुरूप रेत खदानों को ग्राम पंचायतों को आवंटित किया जाए, ताकि ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके।
विज्ञापन


विक्रम मंडावी ने गौण खनिज रेत खदानों की ई-नीलामी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि बस्तर संभाग एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जो भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996 (पेसा कानून) लागू है, जो ग्राम पंचायतों को प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि रेत खदानों की ई-नीलामी की प्रक्रिया पंचायतों के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने का प्रयास है और यह पेसा कानून के प्रावधानों के खिलाफ है। कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने भाजपा पर उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि “प्रदेश में जब से भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तब से भाजपा सरकार बस्तर संभाग के प्राकृतिक संसाधनों को बेचने का काम कर रही है, रेत खदानों के ई-नीलामी की प्रक्रिया भी रेत खदानों को बड़े उद्योगपतियों को बेचने का हिस्सा है, इससे शांतिप्रिय क्षेत्र में अशांति फैलेगी और युवाओं में बेरोजगारी बढ़ेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर आरोप लगाया कि वह आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों को कमजोर करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि रेत खदानों का आवंटन ग्राम पंचायतों को देने से न केवल पंचायतों का राजस्व बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय समुदायों के कल्याण के लिए आवश्यक है। इसके विपरीत, ई-नीलामी के जरिए रेत खदानों को निजी हाथों में सौंपने से बड़े ठेकेदारों को फायदा होगा, जबकि स्थानीय समुदाय और पंचायतें आर्थिक नुकसान झेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में यह भी कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने रेत खदानों को ग्राम पंचायतों को सौंपकर एक ऐसी व्यवस्था स्थापित की थी, जिसमें स्थानीय समुदायों को प्राकृतिक संसाधनों का लाभ मिलता था। इस नीति ने पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया और ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया। उन्होंने मांग की कि भाजपा सरकार तत्काल ई-नीलामी की प्रक्रिया को रद्द करे और रेत खदानों को पुनः ग्राम पंचायतों को सौंपे, ताकि संवैधानिक प्रावधानों का सम्मान हो और आदिवासी क्षेत्रों में विकास की गति बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed