{"_id":"66bda6632e154892a30206bc","slug":"operator-dies-while-repairing-leak-in-bhilai-water-tank-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: भिलाई में मेन पाइप में फंसकर ऑपरेटर की मौत, पानी की टंकी में उतरकर सही कर रहा था रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: भिलाई में मेन पाइप में फंसकर ऑपरेटर की मौत, पानी की टंकी में उतरकर सही कर रहा था रिसाव
Thu, 15 Aug 2024 12:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:30 PM IST
सार
भिलाई जिले में एक ऑपरेटर की पानी की टंकी सही करने के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था, जिसे ठीक करने के लिए ऑपरेटर टंकी में उतरा था। इस दौरान पानी के प्रेशर ने उसे खींच लिया।
विज्ञापन
पानी की टंकी में ऑपरेटर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत हथखोज के इंजीनियरिंग पार्क स्थित पानी टंकी से पानी का रिसाव हो रहा था, जिसे सुधारने गए कर्मचारी की पानी में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और जिला एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया। एसडीआरएफ की टीम की बड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को पानी टंकी के नीचे उतारा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हथखोज के उद्योगों में पानी सप्लाई के लिए बनाए गए छग राज्य औद्योगिक विकास निगम की पानी टंकी के मेन पाइप लाइन से पानी का रिसाव हो रहा था। इसे सही करने के लिए गुरुवार को तीन कर्मचारी काम कर रहे थे। एक कर्मचारी 30 से 35 फीट ऊपर पानी टंकी के अंदर जाकर मेन पाइप लाइन को सुधार रहा था। इस दौरान पानी के प्रेशर ने कर्मचारी को खींच लिया। कर्मचारी मेन पाइप लाइन में जाकर फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अन्य कर्मचारी ने काफी देर तक वापस नहीं आने पर ऊपर जाकर देख गया तो कर्मचारी अंदर पाइप में फंस हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस जिला एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने पानी के बाद जाकर शव को बाहर निकालकर रस्सी की मदद से नीचे उतारा। मृतक ऑपरेटर की शिनाख्त दुर्गेश सिंह ठाकुर निवासी बांधा पंडरिया जिला कबीरधाम के रूप में शिनाख्त हुई है। मृतक कई वर्षों से ठेका श्रमिक के रूप में मेन ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहा था।
विज्ञापन