फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   online betting was going on under guise of matrimonial office in chhattisgarh bilaspur, 3 arrested

Chhattisgarh: अंबानी बुक के नाम से मैट्रिमोनियल दफ्तर में ऑनलाइन सट्टा, महादेव-अन्ना रेड्डी का नाम बदला

Sat, 08 Oct 2022 04:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Oct 2022 04:39 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजों पर सरकार और पुलिस दोनों सख्त हैं। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद सट्टेबाजों ने अब नया तरीका निकाल लिया है। 
 

विज्ञापन
online betting was going on under guise of matrimonial office in chhattisgarh bilaspur, 3 arrested
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में चल रहे ऑनलाइन सट्टा गिरोह महादेव और अन्ना रेड्डी ने अपना नाम बदल दिया है। अब अंबानी बुक के नाम से संचालित हो रहा है। इसके बाद गिरोह ने बकायदा बिलासपुर में दफ्तर तक खोल रखा था। जिसमें मैट्रिमोनियल ऑफिस की आड़ में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चल रहा था। इसके लिए गिरोह 10 हजार रुपए महीने में बैंक अकाउंट किराए पर उपलब्ध कराता। पुलिस ने इस मामले में संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

10 हजार रुपए महीने पर किराये पर देते थे खाता
जानकारी के मुताबिक, एक युवक पुलिस के पास पहुंचा। उसने बताया कि सरकंडा में सौभाग्य मैट्रिमोनियल कंपनी चलाने वाले ने उसके नाम से बैंक अकाउंट खुलवाया है, लेकिन सारे दस्तावेज खुद रख लिए हैं। अकाउंट खोलने के लिए उसे 10 हजार रुपए कमीशन और हर महीने रुपए देने का झांसा दिया गया था, पर नहीं मिला। उसे कुछ दिन पहले पता चला था कि ऑनलाइन सट्टेबाज ऐसा कर रहे हैं। उसे शक है कि उसके अकाउंट का भी ऐसे ही इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक पहुंचा पुलिस के पास तो खुला मामला
इसके बाद पुलिस ने सौभाग्य मैट्रिमोनियल के दफ्तर में छापा मारा। वहां से पुलिस ने पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल निवासी संचालक समर कर्माकर (26) को गिरफ्तार किया है। वह रायपुर के संतोषी नगर में रहता है। इसके अलावा मुंगेली निवासी निरंजन कुमार महिलांगे और सकरी क्षेत्र के लाखासार निवासी संतोष रजक भी शामिल है। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सुमित के नाम से अकाउंट खोलकर इन युवकों ने धोखाधड़ी की है। 
विज्ञापन

60 बैंक खातों के बारे में पता चला
पुलिस को आरोपियों के पास से करीब 60 बैंक अकाउंट्स की जानकारी मिली है। उन्होंने इन खातों को किराए पर ऑनलाइन सट्टेबाजों को दिया है। इसके एवज में वे प्रति अकाउंट्स 10 हजार रुपए प्रति माह किराया वसूल करते हैं। वहीं, मैट्रिमोनियल कंपनी के संचालक और उसके कर्मचारी बेरोजगार, गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों को दो से पांच हजार रुपए कमीशन और हर महीने दो से तीन हजार रुपए देने का लालच देकर खाता खुलवाते हैं। फिर उनके अकाउंट को ऑनलाइन सट्टेबाजों को दे देते हैं।

किराये पर खाता लेने वालों पर भी होगी कार्रवाई
एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म पर पुलिस जल्द ही बड़ी कार्रवाई करने वाली है। इस गिरोह से मिली जानकारी पर पुलिस रेकी कर रही है। जिसके आधार पर अब किराए पर बैंक अकाउंट लेने वाले गिरोह तक पहुंचकर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस गिरोह के पास इस तरह से किराए में लिए गए खातों का डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed