{"_id":"668faed36eebf16aa00632a6","slug":"one-youth-died-and-two-people-were-injured-in-road-accident-in-jagdalpur-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: जगदलपुर में दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत और दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: जगदलपुर में दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत और दो लोग घायल
Thu, 11 Jul 2024 03:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:37 PM IST
सार
जगदलपुर में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के आगे स्थित अतरंगी ढाबा के सामने गुरुवार को दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, बड़े मोरठपाल निवासी मोहन बघेल (36) बाइक पर सवार होकर निजी काम से केशलूर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही एक अन्य बाइक जिस पर नारायण व सुदरू सवार थे। दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लेकर गए। अस्पताल आने से पहले ही मोहन की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे, जिन्हें निजी वाहन से मेकाज में लाकर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर एक कार जिसमें एनएमडीसी कर्मचारी सवार थे, उनकी कार पुल से जा टकराई थी। इसमे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे को बेहतर उपचार के लिए ले जाया गया। इसके अलावा एक ऑटो भी इसी जगह पलट गई थी, जिसमें पांच मजदूर लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन