फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One person died and another got injured after being hit by a bus, the driver conductor and other passengers fl

सुकमा: बस की ठोकर से एक की मौत दूसरा घायल, हादसे के बाद मौके से भागे चालक और परिचालक समेत यात्री

Sat, 13 Sep 2025 08:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 Sep 2025 08:35 PM IST
सार

सुकमा जिले के पाकेला के पास शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान यात्री बस के वाहन चालक और सहयोगी की अमानवीयता देखने को मिली।

विज्ञापन
One person died and another got injured after being hit by a bus, the driver conductor and other passengers fl
स की ठोकर से एक की मौत दूसरा घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के पाकेला के पास शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान यात्री बस के वाहन चालक और सहयोगी की अमानवीयता देखने को मिली। जहां घायल पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाना छोड़ यात्री बस के चालक और सहयोगी यात्रियों समेत बस को छोड़कर जंगलों की ओर भाग गए जिसका वीडियो ग्रामीण के द्वारा बनाया गया। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों की मदद करने के बजाय बस चालक और कंडक्टर ने यात्रियों समेत वाहन छोड़ दिया और जंगल की ओर भाग निकले उनकी अमानवीयता ने सभी को झकझोर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समझदारी दिखाते हुए घायल युवक को मोटरसाइकिल पर अस्पताल पहुंचाया। पहले छिंदगढ़ में उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सुकमा रेफर करना पड़ा। 
विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब जगदलपुर से सुकमा की ओर आ रही यात्री बस ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने चालक और कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने फिर से बस संचालन और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि यात्रियों की जिम्मेदारी निभाने वाले ही अगर मुसीबत में सबसे पहले भाग जाएं, तो यह समाज और व्यवस्था के लिए बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed