फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One killed, seven injured in house blast in chhattisgarh Kabirdham

ब्लास्ट से दूल्हे सहित दो की मौत: कबीरधाम के नक्सल प्रभावित गांव में घर की छत-दीवार टूटकर गिरी, पांच लोग घायल

Mon, 03 Apr 2023 01:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Apr 2023 01:55 PM IST
सार

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। धमाके में घर की दीवार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। प्रभावित गांव नक्सली इलाके में आता है, इसके चलते जांच में देरी हो रही है। 
 

विज्ञापन
One killed, seven injured in house blast in chhattisgarh Kabirdham
ब्लास्ट से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में सोमवार सुबह एक मकान में हुए ब्लास्ट में दूल्हे और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच अन्य लोग घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एक को रायपुर रेफर कर दिया गया है। धमाका इतनी तेज था कि मकान की छत और दीवार तक ढह गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर है और मामले की जांच की जा रही है। अभी तक धमाके का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम चमारी स्थित एक मकान में सोमवार सुबह करीब नौ बजे तेज धमाका हुआ। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान एक की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के है। घर में दो दिन पहले ही शादी का कार्यक्रम था। 
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि हादसे में मौके पर जिसकी मौत हुई है, वह दूल्हा हेमेंद्र मरावी है। जबकि जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे राजकुमार (30) पुत्र मेहर मेरावी ने दम तोड़ दिया। घायलों में ग्राम रेलवाही निवासी सूरज पुत्र ज्ञान सिंह मेरावी, शिवकुमार पुत्र मोहन मेरावी, डेढ़ साल का सौरभ पुत्र राजकुमार मेरावी, दीपक पुत्र अजीत धुर्वे का उपचार चल रहा है। इसमें से एक को रायपुर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि ब्लास्ट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि सिलेंडर फटा होगा। हालांकि कुछ लोग म्युजिक सिस्टम के भी ब्लास्ट की बात कह रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अभी तक मृतक व घायलों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। धमाके में घर की दीवार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। प्रभावित गांव नक्सली इलाके में आता है, इसके चलते जांच में देरी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed