फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One killed in a face- to-face collision between two trucks in Korba

Korba: दो ट्रकों के बीच आमने- सामने से हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा मौके से फरार, तलाश जारी

Fri, 16 Dec 2022 11:07 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Dec 2022 11:07 AM IST
सार

मृतक मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का रहने वाला है उसका नाम 32 वर्षीय अंकुर पटेल है। घटना के बाद पुलिस ने अनूपपुर में रहने वाले वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों और वाहन मालिक की पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
One killed in a face- to-face collision between two trucks in Korba
दो ट्रकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में कटघोरा- बिलासपुर मार्ग पर दो ट्रकों में आमने- सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन में ही फंस गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आय दिन एक के बाद एक सड़क हादसे हो रहे है जिसमे लोगों की जान जा रही है।

विज्ञापन


कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया के पास देर रात लगभग 1:30 बजे ये घटना सामने आयी। दो ट्रकों के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो जाने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ट्रकों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक गाड़ी में ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे चालक को निकालने की कवायद शुरू की गई। घंटो चले रेस्क्यू  के बाद चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन

 


कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन फंसे चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घटना स्थल के पास कांटा घर था जहां धान लोड वाहन तौल करा कर निकल रहा था इसी दौरान कोयला लोड वाहन भी सामने से आ रहा था मोड़ होने के कारण आमने- सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे के बाद एक ट्रक  चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का रहने वाला है उसका नाम 32 वर्षीय अंकुर पटेल है। घटना के बाद पुलिस ने अनूपपुर में रहने वाले वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों और वाहन मालिक की पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed