फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   one interstate thug arrested on digital currency Buying selling

Raipur: कर रहे हैं डिजिटल करंसी की खरीदी-बिक्री, तो रहें सावधान; एक अंतर्राज्यीय ठग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2023 07:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 07:45 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने डिजिटल करंसी खरीदी बिक्री-खरीदी के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थाना मौदहापारा के कृष्णा कॉम्पलेक्स स्थित प्राइमवेल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक को अपना शिकार बनाया है

विज्ञापन
one interstate thug arrested on digital currency Buying selling
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर पुलिस ने डिजिटल करंसी खरीदी बिक्री-खरीदी के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थाना मौदहापारा के कृष्णा कॉम्पलेक्स स्थित प्राइमवेल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक को अपना शिकार बनाया है। आरोपियों ने डिजिटल करंसी USDT खरीदने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के विरुद्ध थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
आरोपी प्रार्थी से कुल 28 हजार 327 डिजिटल करेंसी USDT अपने डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर करवा लिए। डिजिटल करेंसी USDTकी कुल कीमत है 25 लाख 6 हजार 940 रुपए आंकी जा रही है। आरोपी डिजिटल करंसी लेने के बाद भी भुगतान नहीं कर रहे थे। पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग प्रकाश झा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं प्रकरण में संलिप्त आरोपी शैलेश पटेल फरार है, जिसकी पुलिस पतासाजी में जुटी है। 
विज्ञापन

 
प्रार्थी कोलोरू श्रीराम मूर्ति ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 10/729 सेक्टर-1 शिवानंद नगर रायपुर का निवासी है। कृष्णा कॉम्पलेक्स स्थित रजिस्टर्ड कम्पनी प्राइमवेल टेक्नोलाजी प्रा.लि. का संचालक है जिसका कार्य ब्लाक चेन डेवलपमेंट एवं डिजिटल करेंसी की खरीदी-बिक्री करना है। 22  फरवरी को प्रार्थी के पूर्व के परिचित आकाश झा ने अपने मोबाइल नम्बर से प्रार्थी को फोन कर 28 हजार 327 डिजिटल करंसी USDT जिसका मूल्य लगभग 25 लाख 6 हजार 940 रूपये है, को खरीदने की बात कही। डिजिटल करंसी खरीदने आकाश झा ने प्रार्थी और आदित्य व्यास को यह बताया कि यह डिजिटल करंसी शैलेष पटेल नामक व्यक्ति को खरीदना है। आकाश झा एवं आदित्य व्यास आपस में उक्त डिजिटल करेंसी खरीदने संबंधी चर्चा करने के बाद आदित्य ने प्रार्थी को विश्वास दिलाया कि उसकी आकाश एवं शैलेष पटेल से बात हो चुकी है। वह डिजिटल करेंसी ट्रांसफर होने के बाद उसके मूल्य का भुगतान कर देगा। जिसके बाद प्रार्थी ने अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग किश्तो में डिजिटल करंसी आकाश झा एवं शैलेष पटेल के दिए डिजिटल वॉलेट में स्थानांतरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल करेंसी स्थानांतरण करने के बाद प्रार्थी द्वारा भुगतान के लिए मोबाइल फोन से आकाश झा एवं शैलेष पटेल को संपर्क किया। इस दौरान दोनों का फोन बंद मिला। इस प्रकार आदित्य व्यास, आकाश झा एवं शैलेष पटेल ने  आपराधिक षड़यंत्र कर प्रार्थी से 28 हजार 327 डिजिटल करंसी जिसकी कीमत लगभग 25 लाख 6 हजार 940 रूपये है प्राप्त कर प्रार्थी को उसका भुगतान न कर प्रार्थी के साथ ठगी किए। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 71/2023 धारा 420, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 नग मोबाइल फोन जब्त कर कार्रवाई की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed