{"_id":"63f32bb3d475fdb0e5065380","slug":"one-arrested-with-illegal-liquor-in-chhattisgarh-balodabazar-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: 60 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, बाइक पर लेकर निकला था बेचने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: 60 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, बाइक पर लेकर निकला था बेचने
Mon, 20 Feb 2023 01:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:43 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर ली।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 60 लीटर से महुआ और अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी शराब लेकर बाइक पर बेचने के लिए निकला था। मामला सिटी कोतवाली और लवन चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर शराब लेकर बेचने के लिए जा रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर ली।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी जुनवानी के गिधपुरी निवासी अजय मनहरे है। पुलिस ने उससे हाथ-भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद की है। आरोपी को आबाकरी एक्ट में गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने कसडोल के लवन निवासी बंटी उर्फ राहुल जयसवाल को गिरफ्तार कर उससे नौ लीटर जम्मू स्पेशल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के सामने ही गश्त के दौरान पकड़ा। वह थैले में शराब रखकर बाइक से बेचने निकल रहा था।