फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One arrested with banned drugs in chhattisgarh rajnandgaon

Rajnandgaon: प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार, महाराष्ट्र से बस में लेकर आया था बेचने

Sun, 06 Nov 2022 04:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Nov 2022 04:55 PM IST
सार

पुलिस को बताया कि वह महाराष्ट्र के देवरी से यह ड्रग्स खरीद कर बस से लाया था और अब दुर्ग जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। दुर्ग-भिलाई में वह खुद ही ग्राहक तलाश कर उन्हें बेचता। फिलहाल महाराष्ट्र के इस ड्रग्स नेटवर्क को भी पुलिस खंगाल रही है। 

विज्ञापन
One arrested with banned drugs in chhattisgarh rajnandgaon
राजनांदगांव पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 3600 टैबलेट बरामद की है। आरोपी महाराष्ट्र से बस में टैबलेट बेचने के लिए दुर्ग ले जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस इसे लेकर आगे जांच आगे कर रही है। मामला चिचोला चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि एक ड्रग्स तस्कर नारायणगढ़ के लाल बहादुर नगर मोड़ के पास वाहन का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले-भूरे रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। इनकी कीमत 24 हजार 700 रुपये बताई जा रहर है। 
विज्ञापन




पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना परिचय दुर्ग निवासी ठाकुर राम पटेल बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह महाराष्ट्र के देवरी से यह ड्रग्स खरीद कर बस से लाया था और अब दुर्ग जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। दुर्ग-भिलाई में वह खुद ही ग्राहक तलाश कर उन्हें बेचता। फिलहाल महाराष्ट्र के इस ड्रग्स नेटवर्क को भी पुलिस खंगाल रही है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed