फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   now chaos on Tigers feeding beef

अब बाघों को बीफ खिलाने पर हुआ बवाल

Sun, 01 Nov 2015 11:37 AM IST
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Sun, 01 Nov 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
now chaos on Tigers feeding beef

छत्तीसगढ के एक चिडियाघर में बाघों को बीफ दिए जाने को लेकर हंगामा शुरू हो गया है।भिलाई के मैत्रीबाग चिडियाघर में बाघ, सिंह और तेंदुआ जैसे जानवरों को भोजन में बीफ दिया जाता है।भारत सरकार का उपक्रम भिलाई इस्पात संयत्र इस चिडियाघर को संचालित करता है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ में गौमांस की बिक्री पर रोक है। इसलिए राज्य में बीफ की आपूर्ति अन्य राज्यों से होती है।वैसे तो देश के ज्यादातर चिडियाघरों में बाघ, सिंह और तेंदुए जैसे जानवरों को भोजन में बीफ ही दिया जाता है।विवाद तब शुरू हुआ जब भिलाई संयत्र प्रबंधन ने दो साल की बीफ सप्लाई के ठेके के लिए बुधवार को एक इश्तिहार दिया।
विज्ञापन


लगभग एक लाख किलो बीफ की आपूर्ति की इस बात पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है और चेतावनी दी है कि बाघ, सिंह और तेंदुए को बीफ देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन ये स्थानीय तौर पर होता है तय

now chaos on Tigers feeding beef

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी 'उग्र' आंदोलन की चेतावनी दी है।लेकिन भाजपा नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कहते हैं, "भिलाई इस्पात संयत्र ने भैंस के मांस के लिए निविदा निकाली है। अगर उसमें कुछ गडबडी होगी तो उसकी जांच करवा ली जाएगी।"

दूसरी तरफ, सेंट्रल जू अथॉरिटी के वन्यप्राणी विशेषज्ञ डॉक्टर ब्रजकिशोर गुप्ता का दावा है कि चिडियाघर के जानवरों को क्या खिलाना है क्या नहीं, ये स्थानीय तौर पर तय होता है। हालांकि दिल्ली के चिडियाघर में सफेद गिद्ध या इंडियन स्टार टार्ट्वाइज को भी खाने में बीफ ही दिया जाता है।

गुप्ता का कहना है, "बाघ या सिंह को मटन भी खिलाया जा सकता है और चिकन भी। नियम केवल इतना भर है कि उसे सही मात्रा में शुद्ध, पौष्टिक और अनुकूल भोजन दिया जाए।"

यहां दिया जाता है बीफ

now chaos on Tigers feeding beef
इन सरकारी चिडियाघरों में बाघों को दिया जाता है बीफ
1-तिरुवनंतपुरम चिडियाघर
2-सेपाहिजाला बायोलॉजिकल पार्क, त्रिपुरा
2-डॉ. शिवराम कारंत बायोलॉजिकल पार्क, पिलिकुला, कर्नाटक
4-नेहरू जुलॉजिकल पार्क, हैदराबाद
5-भगवान बिरसा जुलॉजिकल गार्डन रांची
6-जयपुर चिडियाघर
7-आरजी जुलॉजिकल पार्क पुणे
8-व्हीजेबी उद्यान मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed