फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Nominated Governor Raman Deka reached Raj Bhawan in chhattisgarh

राजभवन पहुंचे मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा दिलायेंगे शपथ

Wed, 31 Jul 2024 12:33 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 31 Jul 2024 12:33 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का आज राजभवन आगमन हुआ। राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

विज्ञापन
Nominated Governor Raman Deka reached Raj Bhawan in chhattisgarh
पद और गोपनीयता की शपथ लेते राज्यपाल रमेन डेका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का आज राजभवन आगमन हुआ। राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।  
विज्ञापन


मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजभवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने मनोनीत राज्यपाल डेका से प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मनोनीत राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानन्द भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन






उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के 10वें राज्यपाल के रूप में कल 31 जुलाई को सुबह 10:15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed