फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   No Omicron variant in Chhattisgarh: Coronavirus was found in two people who came to Bilaspur from abroad, now genome sequencing report came negative

छत्तीसगढ़ में कोई ओमिक्रॉन नहीं : विदेश से बिलासपुर आए दो लोगों में पाया गया था कोरोना, अब जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आई निगेटिव

Sun, 12 Dec 2021 07:49 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 12 Dec 2021 07:49 AM IST
सार

ब्रिटेन और मालदीव से लौटे बिलासपुर के दोनों व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे, लेकिन अब एक सप्ताह बाद उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट निगेटिव आई है। छत्तीसगढ़ में पैनडेमिक कंट्रोल के डायरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, 27 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक विदेश से 953 लोगों के छत्तीसगढ़ आने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
No Omicron variant in Chhattisgarh: Coronavirus was found in two people who came to Bilaspur from abroad, now genome sequencing report came negative
जीनोम सिक्वेंसिंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विदेशों से आए दो व्यक्ति फिलहाल कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित नहीं नहीं पाए गए हैं। ब्रिटेन और मालदीव से लौटे बिलासपुर के दोनों व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे, अब उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह कोरोना रिपोर्ट एक सप्ताह बाद आई है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में पैनडेमिक कंट्रोल के डायरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, 27 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक विदेश से 953 लोगों के छत्तीसगढ़ आने की सूचना मिली है। उनमें से अबतक अधिकतर की जांच की जा चुकी है। सभी को क्वारंटीन किया जा चुका है।
विज्ञापन


बिलासपुर के दो लोगों की रिपोर्ट पहले कोरोना टेस्ट कराने पर पॉजिटिव आई थी। उनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजे गए थे। जांच के बाद शनिवार को उसकी रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में दोनों में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा, अभी तक कोई खतरा नहीं दिख रहा है, लेकिन लोगों की आवाजाही को देखते हुए सावधान रहने की और ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कोरोना रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करने, मास्क लगाने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी है।

बिलासपुर के दोनों मरीजों पर एफआईआर भी करानी पड़ी
पैनडेमिक कंट्रोल के डायरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, बिलासपुर में विदेश से लौटे जो दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनके खिलाफ प्रशासन ने महामारी एक्ट के तहत एफआईआर भी कराई है। दरअसल, दोनों मरीज जांच के बाद क्वारंटीन होने की जगह यात्रा पर चले गए थे।


कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संपर्क किया तो पता चला कि वे मुंबई और दूसरी जगहों पर पहुंच गए। दोनों को वापस लौटने को कहा गया तो वे आनाकानी करने लगे। उसके बाद जब एफआईआर दर्ज की गई तो दोनों वापस आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed