{"_id":"af64f2ea-9d23-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"nine-including-five-children-axed-to-death-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे युवक ने की 9 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे युवक ने की 9 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या
रायपुर/एजेंसी
Updated Thu, 04 Apr 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिवासी बाहुल्य बलरामपुर जिले के सामरी गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। एक सिरफिरे युवक ने पांच बच्चियों समेत नौ महिलाओं की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर डेढ बजे उस समय हुई जब दो-तीन परिवारों के पुरुष पास की खदानों में काम करने चले गए, जिसके बाद उनकी औरतें व बच्चे एक जगह इकट्ठे थे।
विज्ञापन
तभी अचानक मानसिक रुप से विक्षिप्त 35 वर्षीय पांडु नागेसिया वहां आया और उसने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बलरामपुर के एसपी जी एस डारो ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। कलेक्टर सी आर प्रसन्ना ने बताया कि जिला प्रशासन ने मृतकों के प्रत्येक परिवार को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।