{"_id":"678b358a98be6cb7fb0c96e5","slug":"night-temperature-will-fall-by-three-degrees-in-chhattisgarh-in-3-days-dense-fog-prevails-in-northern-parts-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather: छत्तीसगढ़ में तीन दिनों में तीन डिग्री तक गिरेगा रात का पारा, उत्तरी भागों में छाया रहा घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather: छत्तीसगढ़ में तीन दिनों में तीन डिग्री तक गिरेगा रात का पारा, उत्तरी भागों में छाया रहा घना कोहरा
Sat, 18 Jan 2025 10:31 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:31 AM IST
सार
अब छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर लोगों को देखने को मिलेगा। उत्तरी भागों के जिलों और आउटर इलाकों में ठिठुरन का भी अहसास होने लगेगा।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने वाला है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है। बीते दिनों बादल छाए रहने की वजह से ठंड कम हो गई थी, बादल छटने से एक बार फिर अच्छी ठंड पड़ने वाली है। वहीं सरगुजा संभाग में कोहरा का अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर लोगों को देखने को मिलेगा। उत्तरी भागों के जिलों और आउटर इलाकों में ठिठुरन का भी अहसास होने लगेगा।
प्रदेश में सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही यहां रात का पारा 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।