फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Night temperature increased by two degrees in central and northern parts of Chhattisgarh, Durg remained hottes

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी भागों में दो डिग्री बढ़ा रात का पारा, दुर्ग रहा सबसे गर्म

Sun, 16 Feb 2025 10:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 16 Feb 2025 10:43 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री वृद्धि हुई है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में दो से तीन डिग्री गिरावट हुई है।

विज्ञापन
Night temperature increased by two degrees in central and northern parts of Chhattisgarh, Durg remained hottes
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी है। वहीं रात में हल्की ठंड लगने लगी है। साथ ही आउटर इलाकों में सुबह और रात के समय भी ठंड लगने लगी है। आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद रात और दिन का पारा में बढ़ोतरी होने वाली है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री वृद्धि हुई है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में दो से तीन डिग्री गिरावट हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री वृद्धि हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि मध्य भागों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि हो सकती है। वहीं अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि हो सकती है। दक्षिणी भागों में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन


आज रविवार को राजधानी रायपुर समय पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय तेज धूप के साथ गर्मी पड़ सकती है। वहीं रात में ठंड का असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि बीते दिनों की तुलना में इन दोनों न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री तक नीचे है। यही वजह है कि रात के समय हल्की ठंड लगने लगी है। हालांकि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान बढ़ने से ठंड का असर गायब हो जाएगा। दूसरी ओर रायपुर में मौसम साफ होने के साथ यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में 33.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed