फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   NHRC special observer reached KTU, gave important suggestions on human rights education and journalist welfare

Raipur: केटीयू पहुंचे एनएचआरसी के विशेष पर्यवेक्षक, मानवाधिकार शिक्षा और पत्रकार कल्याण पर दिए अहम सुझाव

Thu, 23 Jul 2026 04:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 Jul 2026 04:50 PM IST
सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मानवाधिकार शिक्षा एवं लैंगिक समानता के विशेष पर्यवेक्षक प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का दौरा किया।

विज्ञापन
NHRC special observer reached KTU, gave important suggestions on human rights education and journalist welfare
केटीयू पहुंचे एनएचआरसी के विशेष पर्यवेक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मानवाधिकार शिक्षा एवं लैंगिक समानता के विशेष पर्यवेक्षक प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मानवाधिकार शिक्षा, पत्रकारों के हितों और विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कुलपति डॉ. मनोज दयाल से मुलाकात कर मानवाधिकार और पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम विकसित करने पर चर्चा की।
विज्ञापन


प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत आधार है और पत्रकारों का मानवाधिकार, संवैधानिक मूल्यों, लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ भविष्य के पत्रकारों को तैयार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने मानवाधिकार एवं पत्रकारिता पर नया पाठ्यक्रम शुरू करने, मानवाधिकार प्रकोष्ठ की स्थापना, विद्यार्थियों के लिए ह्यूमन राइट्स क्लब बनाने तथा जनसंचार एवं मानवाधिकार विषय पर द्विभाषी शोध पत्रिका प्रकाशित करने का सुझाव दिया। साथ ही विश्वविद्यालय को मानवाधिकार जागरूकता, शोध और प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे के दौरान प्रो. त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रशासनिक इकाइयों, पुस्तकालय, टेलीविजन स्टूडियो और सामुदायिक रेडियो स्टेशन 'रेडियो संवाद 90.8 एफएम' का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय के आधुनिकीकरण और डिजिटल लाइब्रेरी विकसित करने की आवश्यकता भी बताई। रेडियो संवाद में उन्होंने एक विशेष साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग भी की।


उन्होंने विश्वविद्यालय में लैंगिक समानता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए नियमित प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम और संवाद आयोजित करने की अनुशंसा की। इसके अलावा विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने हेतु विशेषज्ञ पैनल गठित करने का सुझाव भी दिया।

बैठक के अंत में कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि विशेष पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए सुझावों पर शासन के साथ समन्वय स्थापित कर सकारात्मक पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed