फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New Parliament Building Controversy: CM Bhupesh baghel says on central government

नए संसद भवन के उद्घाटन पर विवाद: सीएम भूपेश का पलटवार, छत्तीसगढ़ में हमने सहमति ली, केंद्र ने पूछा भी नहीं

Fri, 26 May 2023 04:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 26 May 2023 04:48 PM IST
सार

नए संसद भवन के उद्घाटन विवाद पर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा का उद्घाटन नहीं शिलान्यास किया गया था। उस कार्यक्रम में विपक्ष भी शामिल हुआ था।

विज्ञापन
New Parliament Building Controversy: CM Bhupesh baghel says on central government
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नए संसद भवन के उद्घाटन विवाद पर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा का उद्घाटन नहीं शिलान्यास किया गया था। उस कार्यक्रम में विपक्ष भी शामिल हुआ था। उस समय के नेता प्रतिपक्ष रहे धर्मलाल कौशिक का नाम भी शामिल हैं। उनकी सहमति से हुआ, लेकिन दिल्ली में तो बातचीत भी विपक्ष से नहीं किया गया। यही तो अंतर है। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में ये बातें कहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कल नीति आयोग की बैठक है, जिसमें वो शामिल होंगे। झीरम घटना को लेकर NIA की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि चार्जशीट में नक्सली कमांडर रमन्ना और गणपति का नाम क्यों हटाया गया। क्या गणपति ने सरेंडर किया है? कहां किया है..? क्या नक्सल नीति के तहत उसे ट्रीट किया गया है..? मैं प्रमाण दे रहा हूं, भाजपा जवाब दे। गुर्सा उसेंडी का बयान लेने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया था, लेकिन किसके दबाव में उसका बयान दर्ज नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed