फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Network expansion 69 towers installed in 102 villages in Bijapur

पहले जहां सिग्नल नहीं, अब डिजिटल सुविधा: बीजापुर में नेटवर्क विस्तार से 102 गांवों में 69 टावर स्थापित

Tue, 04 Nov 2025 06:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 04 Nov 2025 06:52 PM IST
सार

ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा तेजी से विस्तार पा रही है, जिससे शासन की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल लेन-देन तक पहुंच पहले से अधिक सुगम हो गई है।

विज्ञापन
Network expansion 69 towers installed in 102 villages in Bijapur
बीजापुर में नेटवर्क विस्तार से 102 गांवों में 69 टावर स्थापित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नई संचार क्रांति देखने को मिल रही है। ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा तेजी से विस्तार पा रही है, जिससे शासन की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल लेन-देन तक पहुंच पहले से अधिक सुगम हो गई है।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले की कुल 170 ग्राम पंचायतों में से 102 ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है, जबकि शेष 68 ग्राम पंचायतों में नेटवर्क विस्तार का कार्य जारी है।
विज्ञापन


यूनीवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) परियोजना के अंतर्गत बीएसएनएल और जियो द्वारा जिले के 330 गांवों में मोबाइल टॉवर स्थापित करने का प्रस्ताव है। इनमें से अब तक 69 ग्रामों में टावर स्थापना कार्य पूर्ण किया जा चुका है, और 8 ग्रामों में कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पहलों से बीजापुर जिले के दूरस्थ, वनाच्छादित और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा का दायरा बढ़ा है। इससे ग्रामीणों को न केवल शासकीय योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है, बल्कि ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और डिजिटल लेन-देन जैसी सेवाओं तक भी पहुंच सुलभ हो गई है।


प्रशासन का कहना है कि आगामी समय में जिले के सभी ग्रामों को नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे बीजापुर डिजिटल रूप से सशक्त जिलों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed