फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   NCW Chairperson Rekha Sharma On Women Trafficking And Muslim Law in GPM

'छत्तीसगढ़ से मानव तस्करी बढ़ी': NCW अध्यक्ष बोलीं- जब हर धर्म की महिलाओं को तकलीफ एक, तो कानून अलग-अलग क्यों

Sat, 25 Mar 2023 09:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Mar 2023 09:59 PM IST
सार

NCW अध्यक्ष रेखा आर्या ने कहा कि, हिंदू, ईसाई, बौद्ध, जैन, सिख सब एक ही कानून मानते हैं तो मुस्लिम पर्सनल लॉ क्यों? क्या उनकी महिलाओं को वह तकलीफे नहीं है, जो अन्य धर्म की महिलाओं को है? यदि कानून एक होगा तो हमारी मदद उन तक भी पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि, सरकार भी अब इसमें परिवर्तन करने की सोच रही है और महिला आयोग ने भी इसकी सिफारिश की है। 

विज्ञापन
NCW Chairperson Rekha Sharma On Women Trafficking And Muslim Law in GPM
रेखा शर्मा, अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महिलाओं के लिए एक विधान, एक संविधान की मांग की है। उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब हर धर्म की महिलाओं की तकलीफें एक हैं, तो कानून अलग-अलग क्यों हैं? मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की वजह से महिला आयोग मुस्लिम महिलाओं की समस्याओं को नहीं सुन पाता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि, कोरोना काल के बाद छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल से महिलाओं व बच्चियों की तस्करी बढ़ गई है। इसे देखते हुए पहली बार आयोग ने एंटी ट्रैफिकिंग सेल बनाया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




महिलाओं से संबंधित सभी कानून एक जैसे होने चाहिए
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में शनिवार को हुए आदिवासी जागरूकता महिला सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे NCW की अध्यक्ष रेखा आर्या ने कहा कि, महिलाओं से संबंधित सभी कानून एक जैसे होने चाहिए। महिलाएं चाहे किसी भी धर्म की हों, सभी की तकलीफ एक जैसी है। जब हमारी तकलीफ एक है, तो कानून अलग-अलग क्यों हैं। उन्होंने कहा कि, यह बात सरकार के संज्ञान में भी लाए हैं और अलग-अलग फोरम में भी उठाते रहे हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में मुस्लिम महिलाओं की समस्याएं उठाए जाने को लेकर रेखा आर्या से सवाल पूछा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




काम दिलाने के बहाने हो रही महिलाओं की तस्करी
NCW अध्यक्ष ने कहा कि, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल से महिलाओं व बच्चियों की तस्करी बढ़ी है। कोरोना काल के बाद जब लोगों की आय घटी है तो महिलाएं और बच्चियां बेची गईं। उन्होंने कहा कि, आदिवासी महिलाओं को शहरों में काम दिलाने के नाम पर ले जाया जाता है। वहां जब उन्हें काम नहीं मिलता तो उनके साथ गलत चीजें होती हैं। इससे बचने के लिए महिला आयोग ने एंटी ट्रैफिकिंग सेल बनाया है, जो पहले नहीं था। इसके साथ ही देशभर में वे जगह जिन्हें तस्करी का सोर्स कहा जाता है, वहां आयोग जल्द ही जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed