{"_id":"5ccee36fbdec2207362d07fd","slug":"naxals-set-ablaze-5-vehicles-involved-in-construction-work-in-sukma-district-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने पांच वाहनों को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने पांच वाहनों को लगाई आग
Sun, 05 May 2019 07:00 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 05 May 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सड़क निर्माण कार्य में लगे एक वाहन और तीन मशीनों को नक्सलियों ने रविवार को जला दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि यह हदसा जिले के गोलापल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई जहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक सूचना के अनुसार गोलापल्ली से सात किलोमीटर दूर मौके पर नक्सलियों का एक समूह आया और वहां काम कर रहे श्रमिकों को वहां से जाने के लिए चेताया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वहां से जाने से पहले उन्होंने एक जेसीबी सहित तीन मशीनों तथा एक ट्रक टेलर को आग लगा दी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन