{"_id":"5e1d9cdd8ebc3e87a91f4d07","slug":"naxals-kill-former-colleague-younger-brother-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पूर्व सहयोगी के छोटे भाई की हत्या की, मुखबिरी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पूर्व सहयोगी के छोटे भाई की हत्या की, मुखबिरी का लगाया आरोप
Tue, 14 Jan 2020 04:20 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 14 Jan 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पूर्व सहयोगी के छोटे भाई की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी। जिस युवक की हत्या की गई है, उसका बड़ा भाई नक्सली था और कुछ समय पहले ही उसने सरेंडर किया था। शव के गले में रस्सी बंधी थी और उसके हाथ और पेट में धारदार हथियार से वार किया गया था।
विज्ञापन
घटना कुआंकोंडा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव दुआलीकरका की है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुआलीकरका गांव में नक्सलियों ने अपने पूर्व सहयोगी बामन मंडावी के छोटे भाई लक्ष्मण मंडावी (26) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्मण का भाई बामन पूर्व में नक्सलियों का साथ छोड़कर स्थानीय पुलिस बल में भर्ती हो गया था, जिससे नक्सली नाराज थे।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुआलीकरका गांव निवासी लक्ष्मण मंडावी (26) की सोमवार देर रात उनके पैतृक निवास पर नक्सलियों न धारदार हथियार से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सोमवार रात हथियारबंद नक्सली दुआलीकरका गांव पहुंचे और मंडावी को अपने साथ जंगल की ओर ले गए। नक्सलियों ने वहां लक्ष्मण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। लक्ष्मण के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों का पर्चा भी बरामद किया है। इस पर्चे में पूर्व में मारे गए नक्सली वर्गीस और लिंगा का बदला लेने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि लक्ष्मण के बड़े भाई बामन मंडावी ने पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। वह वर्ष 2008 से माओवादियों के साथ था। बामन माओवादियों के संगठन में मिलिट्री प्लाटून का डिप्टी कमांडर था। समर्पण के बाद बामन पुलिस बल में शामिल हो गया था।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र के आदिवासी अब नक्सलियों पर विश्वास नहीं कर रहे हैं जिससे नक्सली हताश हैं। हताशा की वजह से ही नक्सली आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के परिजनों को निशाना बना रहे हैं।