{"_id":"2af45d60da8c560fce2c8f554e94c257","slug":"naxals-bomb-chhatisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सामान से बम बना रहे नक्सली!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सामान से बम बना रहे नक्सली!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Jul 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए कई प्रोग्राम चलाए जाते हैं। लेकिन यह मामला सामने आया है कि इन कार्यक्रमों में बंटने वाले सामान का इस्तेमाल नक्सली बम बनाने में कर रहे हैं।
विज्ञापन
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सीआरपीएफ ग्रामीणों को टिफिन और ड्रम बांटती है। और सरकार के बांटे इन्हीं टिफिन और ड्रम का इस्तेमाल नक्सली आईईडी बनाने में कर रहे हैं।
विज्ञापन
नक्सलियों ने ग्रामीणों को यह फरमान जारी किया है कि वे इस तरह के कैंप में जरुर जाएं और उनसे प्राप्त सामान नक्सलियों तक जरूर पहुंचाएं।
हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों को ऐसा कोई सामान नहीं बांटा जा रहा है जिसका कोई भी घातक इस्तेमाल किया जा सके।
लेकिन इस मामले में लगातार कई सबूत मिल रहे हैं जिससे यह बात सामने आ रही है कि जो बम नक्सली बना रहे हैं उन्हें बनाने में वही सामान इस्तेमाल हो रहा है जो ग्रामीणों को बांटा गया था।
विज्ञापन