{"_id":"67f7c114c3cc01ffb9081224","slug":"naxalites-planted-pressure-ieds-in-beer-bottles-in-bijapur-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नक्सलियों ने बीयर बोतल में प्लांट किए प्रेशर आईईडी, जवानों ने बरामद कर किया डिफ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नक्सलियों ने बीयर बोतल में प्लांट किए प्रेशर आईईडी, जवानों ने बरामद कर किया डिफ्यूज
Thu, 10 Apr 2025 06:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 10 Apr 2025 06:41 PM IST
सार
बीजापुर जिले में जवानों ने बीयर बोतल में प्लांट किए गए चार प्रेशर आईईडी बरामद किए। जवानों ने मौके पर आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
आईईडी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षाबल के जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबो को विफल कर दिया है। नक्सलियों ने बीयर बोतल में चार प्रेशर आईईडी प्लांट किए थे। जवानों ने आईईडी बरामद कर उसे डिफ्यूज कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उसूर क्षेत्र के जेटीएफ कैंप भीमाराम से कोबरा 204 की टीम एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर भीमाराम से पुसगुफा की ओर निकली थी। इस दौरान भीमाराम से दो किलोमीटर की दूरी पर पुसगुफा की ओर नक्सलियों द्वारा बीयर बोतल में लगाये गये चार प्रेशर आईईडी बरामद किए गए। कोबरा 204 की बीडी टीम ने मौके पर आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन