{"_id":"64e2f3b175577c4b34058e05","slug":"naxalites-killed-villager-after-kidnapping-in-bijapur-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: अपहरण के बाद नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, बताया पुलिस का मुखबिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: अपहरण के बाद नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, बताया पुलिस का मुखबिर
Mon, 21 Aug 2023 10:48 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:48 AM IST
सार
बीजापुर में नक्सलियों ने अपहरण के बाद एक ग्रामीण की हत्या कर दी। मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण का अपहरण किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तर्रेम थाना क्षेत्र में रविवार रात नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। माओवादियों के भय से परिजनों ने अभी तक थाने में मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
वहीं, तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेल्लूर निवासी रामा पुनेम का नक्सलियों ने 18 अगस्त को अपहरण कर लिया था। अपहरण के तीन दिनों बाद रविवार की रात को रामा पर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। नक्सली भय के चलते परिजनों ने अब तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इसी के चलते अभी इस मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
50 ग्रामीणों का किया अपहरण, पूर्व सरपंच अब भी कब्जे में
रविवार को नक्सलियों ने फरसेगढ़ इलाके में पूजा-अर्चना के लिए पहाड़ पर गए 50 से ज्यादा ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। हालांकि देर शाम तक सभी ग्रामीणों को छोड़ दिया, लेकिन फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच अब भी नक्सलियों के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
अच्छी खेती किसानी व क्षेत्र में शांती के लिए फरसेगढ़, कुटरू, गुदमा आदि क्षेत्र के करीब 200 से 250 सौ ग्रामीण हर साल की तरह इस साल भी रविवार की सुबह फरसेगढ़ से करीब 10 किमी दूर स्थित दामाराम गांव के चिकटराज पहाड़ी में पूजा अर्चना के लिए गए हुए थे। इसी दरमियान नक्सलियों ने वहां से करीब 50 से ज्यादा ग्रामीणों को अगवा कर लिया। पूछताछ कर सभी ग्रामीणों को छोड़ दिया, लेकिन फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा अब भी नक्सलियों के कब्जे में हैं। पूर्व सरपंच गोटा को तलाश किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की थी।