{"_id":"9e840138-db0c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"naxalites-killed-three-people-in-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने तीन लोगों को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों ने तीन लोगों को उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Jun 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने तीन ग्रामीण मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मद्देड थाना क्षेत्र में पेगडापल्ली गांव के पास ठेकेदारी देकर डायवर्सन का निर्माण किया जा रहा है।
मजदूरों को यहां काम न करने के लिए नक्सलियों ने चेतावनी दी थी लेकिन रोजगार के लिए मूजदर वहां काम करते रहे।
शुक्रवार को मजदूर सड़क निर्माण कार्य में लगे थे तभी स्थल पर 10-15 वर्दीधारी हथियारबंद नक्सली आ गए।
नक्सलियों ने वहां मौजूद तीन मजदूरों को गोलियों से छलनी कर दिया तथा बाकी मजदूरों को चेतावनी देकर भगा दिया।
गोलीबारी से तीनों मजदूरो की मौके पर ही मौत हो गयी।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस बल को रवाना कर दिया गया है।