{"_id":"e46a9890-3ec9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"naxalites-killed-a-man-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने युवक को मुखबिर समझ मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों ने युवक को मुखबिर समझ मार डाला
जगदलपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Dec 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक पागल ग्रामीण युवक की गला काटकर हत्या कर दी। यह घटना बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र की है। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है।
विज्ञापन
पर्चे में नक्सलियों ने चेतावनी दी है कि पुलिस की मुखबिरी करने वालों की यही हालत होगी। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि मृतक युवक पिछले कई सालों से पागल था। वह सड़कों पर घूमता रहता था। इसलिए शायद नक्सलियों ने उसे पुलिस का मुखबिर समझ लिया।
विज्ञापन
मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। नक्सलियों ने पहले तो युवक के दोनों हाथ बांधकर उसे पीटा। फिर धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी और लाश मुख्य सड़क पर फेंक दी।
विज्ञापन