{"_id":"65c9fc0911d3fe268205395b","slug":"naxalites-kidnapped-four-people-working-in-jal-jeevan-mission-in-sukma-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जल जीवन मिशन में काम कर रहे चार लोगों को नक्सलियों ने किया अगवा, जेसीबी भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जल जीवन मिशन में काम कर रहे चार लोगों को नक्सलियों ने किया अगवा, जेसीबी भी ले गए
Mon, 12 Feb 2024 04:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:38 PM IST
सार
सुकमा जिले में जल जीवन मिशन में काम कर रहे चाल लोगों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है। नक्सली जल जीवन मिशन कार्य में लगी जेसीबी भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
नक्सलियों ने किया अगवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टेकलगुड़ा जोनागुड़ा में जल जीवन मिशन में काम कर रहे चार लोगों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया। अगवा हुए लोगों में दो जेसीबी ऑपरेटर बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम के साथ ही ऑपरेटरों के परिजन भी आ पहुंचे, जहां उन्होंने नक्सलियों से उन्हें छोड़ने की अपील भी की है।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार की शाम को जगरगुंडा इलाके से नक्सलियों ने चार लोगों को अगवा कर लिया है, जिसमें दो व्यक्ति सुकमा मस्तानपारा के लतीफ और निजाम हैं। साथ में दो जेसीबी ऑपरेटर को भी नक्सली अपने साथ ले गए। वहीं, नक्सलियों ने जल जीवन मिशन कार्य में लगी जेसीबी भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
अचानक से पहुंचे नक्सलियों ने मजदूरों से बात करने के बाद केवल चार लोगों को ही अपने साथ ले गए। यह पूरी घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। मजदूरों के परिजनों ने नक्सलियों से रिहाई की अपील की है। परिजनों ने नक्सल संगठन से अपील की है कि मजदूरों को जल्द छोड़ दें। वहीं, इस मामले को लेकर अब तक
विज्ञापन
आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।