{"_id":"5b74046742c792685b386215","slug":"naxalites-bomb-blast-two-itbp-jawans-injured-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया बम ब्लास्ट, आईटीबीपी के दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया बम ब्लास्ट, आईटीबीपी के दो जवान घायल
भाषा, रायपुर
Updated Wed, 15 Aug 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों द्वारा रखे गए एक प्रेशर बम से हुए धमाके में आज आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि यह घटना मिस्त्री गांव में उस वक्त हुई, जब भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक दल स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर तलाश अभियान पर निकला था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गश्ती दल जब गांव के पास जंगल के इलाके में घेराबंदी कर रहा था तभी यह घटना हुई। कश्यप ने कहा कि आईईडी धमाके की वहज से आईटीपीबी की 44वीं बटालियन के दो कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है और घायलों को मोहला के एक अस्पताल में लाया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। कश्यप ने बताया कि इलाके की घेराबंदी की जा रही है।
विज्ञापन