{"_id":"63e695b5b8dcfcc14e0b08fd","slug":"naxalites-attack-before-jp-nadda-jagdalpur-cg-visit-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा के आने से पहले बड़ी वारदात: बीजेपी नेता को उतारा मौत के घाट, क्या संदेश देना चाहते हैं नक्सली?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा के आने से पहले बड़ी वारदात: बीजेपी नेता को उतारा मौत के घाट, क्या संदेश देना चाहते हैं नक्सली?
Sat, 11 Feb 2023 01:06 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:06 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले दिनों झीरम कांड को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई थी। मामले में बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे थे।
विज्ञापन
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी नेता की ह्त्या, नक्सली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले दिनों झीरम कांड को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई थी। मामले में बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे थे। इस कांड के बहाने एक दूसरे पर तीखे हमले किए थे। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर जुबानी जंग चली थी।
विज्ञापन
दूसरे ही दिन शुक्रवार की बीती रात को बस्तर संभाग के नक्सल जिला नारायणपुर के छोटे डोंगर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। नक्सलियों ने फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। बीजेपी नेता को घर में घुसकर सीधे सिर में गोली मार दी है। इस हमले से भाजपा नेता सागर साहू बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत छोटे डोंगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद 40 किलोमीटर दूर नारायणपुर जिले के जिला अस्पताल में रेफर किया गया। गोली सिर में लगने से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक घर में घुसे, समझने से पहले ही मारी दनादन गोली
जानकारी के मुताबिक, छोटे डोंगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर रात करीब आठ बजे बीजेपी नेता सागर साहू अपने घर में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान कुछ नक्सली अचानक घर के अंदर घुस गए। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते कि दुर्दांत और खूंखार नक्सलियों ने सीधे उनके सिर में दनादन गोली दाग दी।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। इधर, गोली चलने की आवाज जैसे ही आस-पास के लोगों के घर पहुंची। लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल भाजपा नेता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रही है।
5 फरवरी को निलकंठ की परिवार के सामने ही हत्या की
इससे पहले नक्सलियों ने 5 फरवरी 2023 को बीजेपी नेता निलकंठ कक्केम की चाकू और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। कक्केम 15 वर्षों से उसूर के बीजेपी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे थे। वे साली की शादी की तैयारी करने के लिए अपने गृह गांव गए हुए थे। खूंखार नक्सलियों ने परिवार के सामने ही उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। निलकंठ 30 साल से राजनीति में सक्रिय थे।
हाल ही में गिरफ्तार हुए थे 7 नक्सली
1 फरवरी को सुकमा में कोंडावई गांव के आसपास जवानों ने अभियान चलाया। रातभर जवानों ने इलाके में कांबिंग की। इसके बाद 2 फरवरी को 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। दावा किया जा रहा था कि गिरफ्तार सभी 7 नक्सली निम्मलगुडेम की रिवोल्यूशनरी पीपल्स काउंसिल के हैं।
आखिर क्या संदेश देना चाहते है नक्सली?
बड़ा सवाल ये है कि नक्सली इस घटना को अंजाम देकर क्या संदेश देना चाहते हैं? वो इस घटना के माध्यम से केंद्र की बीजेपी सरकार को क्या संदेश देना चाहते हैं? संभवत: बीजेपी अध्यक्ष के आने से पहले उनके रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
लगातार सुरक्षा अभियान से दहशत में हैं नक्सली
केंद्र सरकार और राज्य सरकार नक्सल इलाके में नक्सलियों का सफाया करने लगातार नक्सल ऑपरेशन चला रही है। इस वजह से नक्सली काफी डरे हुए हैं। नक्सलियों के गढ़ में हर तरफ विकास कार्य हो रहे हैं। इससे नक्सलियों का दायरा सिमटता जा रहा है। वे अब मात्र कम ही स्थानों पर रह गए हैं। सीआरपीएफ और पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। यहां पर फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस की स्थापना के बाद से नक्सली गतिविधियों में कमी आई है। सुरक्षा बल नक्सलियों को लेकर क्षेत्रों में अलर्ट हैं। नक्सलियों के छिपाए गए हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद करने के उद्देश्य से सर्च डिस्ट्रक्शन ऑपरेशन के अलावा एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन लगातार चल रहे हैं। ऐसे में नड्डा के आने से पहले बीजेपी नेता की हत्या केंद्र सरकार को मैसेज देने उनकी रणनीति का अहम हिस्सा भी हो सकता है।
बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
फिलहाल, इस नक्सली वारदात के बाद जगदलपुर सहित बस्तर संभाग में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। हर आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रही है। सघन निगरानी रखी जा रही है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के जगदलपुर प्रवास को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। हर तरफ निगरानी रखी जा रही है।
ऐसा है जेपी नड्डा का शेड्यूल
- जेपी नड्डा लोकसभा प्रवास अभियान के तहत भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देने 11 फरवरी को जगदलपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे बस्तर से चुनावी शंखनाद करेंगे।
- वे एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रहेंगे। जहां वे लोकसभा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे।
- नड्डा सुबह 9 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11 बजे सीधे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर बस्तर पहुंचेंगे।
- जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में माता का दर्शन करेंगे।
- माता की पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे और पार्टी की लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे।
- बैठक के बाद लालबाग मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
- जनसभा को संबोधित करने के बाद मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर बस्तर पहुंचेंगे और विशेष विमान से रवाना होंगे।