फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite Pillasay Kashyap carrying a reward of Rs 1 lakh surrenders in Kondagaon

कोंडागांव: एक लाख के इनामी नक्सली पिलसाय कश्यप ने किया सरेंडर, विकास की राह पर लौटने की इच्छा बनी कारण

Sat, 18 Oct 2025 03:26 PM IST
Digvijay Singh कोंडागांव
कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 Oct 2025 03:26 PM IST
सार

कोंडागांव पूर्वी बस्तर डिवीजन अंतर्गत सक्रिय 1 लाख रुपये के इनामी नक्सली पिलसाय कश्यप पिता सुखराम कश्यप (उम्र 32 वर्ष), निवासी कुदुर जिला कोंडागांव ने पुलिस अधीक्षक वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Naxalite Pillasay Kashyap carrying a reward of Rs 1 lakh surrenders in Kondagaon
एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव पूर्वी बस्तर डिवीजन अंतर्गत सक्रिय 1 लाख रुपये के ईनामी नक्सली पिलसाय कश्यप पिता सुखराम कश्यप (उम्र 32 वर्ष), निवासी कुदुर जिला कोंडागांव ने पुलिस अधीक्षक वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। पिलसाय कश्यप कृषि विभाग/आमदई एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय था।

विज्ञापन


लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों, संगठन के अंदरूनी मतभेद, वरिष्ठ नेताओं के आत्मसमर्पण तथा समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण जीवन जीने की चाह ने उसे आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया। आत्मसमर्पण के दौरान उसे “छत्तीसगढ़ आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025” के तहत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण का श्रेय शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सड़कों के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, मोबाइल नेटवर्क जैसी सुविधाओं की पहुंच और सुरक्षा बलों की सकारात्मक सामुदायिक पुलिसिंग को जाता है। आत्मसमर्पित नक्सली पर कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2021 में आईटीबीपी जवानों पर फायरिंग कर दो जवानों की हत्या, वर्ष 2024 में दुड़मी गांव में जियो टावर जलाने तथा अन्य लूटपाट की घटनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मसमर्पण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रूपेश कुमार डांडे, डिप्टी कमांडेंट कमल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव एवं सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस ने इसे नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed