फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite couple active in Odisha carrying a reward of Rs 2 lakh surrendered in sukma

CG: ओडिसा में सक्रिय दो लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं में रहे शामिल

Thu, 12 Sep 2024 06:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 12 Sep 2024 06:34 PM IST
सार

सुकमा में नक्सली दंपति ने सरेंडर किया है। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था। नक्सली दंपति ओडिसा कालाहाण्डी एरिया कमेटी में सक्रिय थे।
 

विज्ञापन
Naxalite couple active in Odisha carrying a reward of Rs 2 lakh surrendered in sukma
नक्सली दंपति ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा पुलिस को एक बार फिर से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और शासन की नीति के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। ओडिसा कालाहाण्डी एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली दंपति के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पदों के अनुरूप आत्मसमर्पित दोनों नक्सलियों पर एक-एक लाख कुल दो लाख रुपये का इनाम घोषित है। दोनों आत्मसमर्पित नक्सली के.के.बी.एन डिवीजन अन्तर्गत कालाहाण्डी एरिया कमेटी में कालाहाण्डी एलओएस पार्टी सदस्य के पद पर सक्रिय रहे हैं। नक्सल दंपिति को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना पुलिस चिंतागुफा, 50 वाहिनी सीआरपीएफ, रेंज फिल्ड टीम कोंटा (आरएफटी) एवं 206 कोबरा वाहिनी के आसूचना शाखा की विशेष प्रयास रही है।
विज्ञापन


आत्मसमर्पित नक्सलियों का विवरण
देवेन्द्रो उर्फ आयतु कुंजाम
पुत्र पाण्डू (केकेबीएन डिवीजन/ कालाहाण्डी एरिया कमेटी अन्तर्गत कालाहाण्डी एलओएस पार्टी सदस्य, इनामी एक लाख रुपये) निवासी उकुड थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल संगठन में कार्यावधि 
वर्ष 2015 से 2016 तक ग्राम उकुड़ बाल संघम सदस्य। वर्ष 2017 माह नवंबर में तीन माह तक जगरगुण्ड़ा एरिया कमेटी पार्टी सदस्य। वर्ष 2018 माह फरवरी से 2022 माह मई तक कालाहण्डी एलओएस पार्टी सदस्य। 

घटना/गतिविधियां का विवरण जिसमें शामिल रहा
1.
वर्ष 2016 में जगरगुण्ड़ा एरिया कमेटी का नक्सली सन्ना नेत्त्व में ग्राम मण्डीमरका, उकूड़, सिगलेर, गोटोड के ग्रामीणो के साथ ग्राम कोंड़ासावली से ग्राम दुरनदरभा के बीच मुख्य मार्ग को खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल रहा। 
2. वर्ष 2017 में थाना बासागुड़ा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिलेगर से बासागुड़ा जाने के रास्ते में बाजार स्थल के पास पांच किलोग्राम आईईडी लगाने की घटना में शामिल रहा। उक्त आईईडी विस्फोट में तीन मवेशी मारे गये।

3. वर्ष 2017 माह दिसंबर में ग्राम सिलगेर और मण्डीमरका के बीच एम्बुष लगाने की घटना में शामिल रहा। 
4. वर्ष 2018 में कालाहाण्डी ओड़िशा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुरका पंचायत इच्छापुर के जंगल में पुलिस मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। 
5. वर्ष 2018 में कालाहाण्डी ओडिसा क्षेत्रान्तर्गत कोटोड घाटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा।

2. महिला मड़कम हड़मे पत्नी आयतु (केकेबीएन डिवीजन/कालाहाण्डी एरिया कमेटी अन्तर्गत कालाहाण्डी एलओएस पार्टी सदस्या इनामी एक लाख रुपये) निवासी करीगुण्ड़म माटेमपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा

नक्सल संगठन में कार्यावधि
वर्ष 2015 से 2016 तक ग्राम करीगुण्डम केएमएस सदस्या। 
वर्ष 2017 माह दिसम्बर से पोलमपल्ली एलओएस पार्टी सदस्या। (कमाण्डर-एसीएम/पाड़ाआपू)। 
वर्ष माह फरवरी से 2022 माह मई तक कालाहाण्डी एलओएस पार्टी सदस्या। 
(धारित शस्त्र-12 बोर)।

नक्सली गतिविधि/ घटना जिसमें शामिल रही
1. वर्ष 2018 में कालाहाण्डी ओड़िशा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुरका पंचायत इच्छापुर के जंगल में पुलिस मुठभेड़ की घटना में शामिल रही।
2. वर्ष 2018 में कालाहाण्डी ओड़िशा क्षेत्रान्तर्गत कोटोड घाटी में पुलिस मुठभेड़ की घटना में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed