फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite arrested on informer information in Dantewada

CG: आईईडी की चपेट में आने से दो जवान हुए थे घायल, मुखबिर की सूचना पर नक्सली गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 09:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 21 Feb 2025 09:24 PM IST
सार

आईईडी लगाने के दौरान नक्सली खुद ही घायल हो गया था। उपचार के दौरान पुलिस ने पकड़ा और उसी नक्सली की निशानदेही पर अन्य जगह छुपाए आईईडी को भी बरामद किया है। 
 

विज्ञापन
Naxalite arrested on informer information in Dantewada
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में तीन फरवरी को नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाया था। इस आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए थे, जबकि अन्य आईईडी लगाने के दौरान नक्सली खुद ही घायल हो गया था। उपचार के दौरान पुलिस ने पकड़ा और उसी नक्सलीकी निशानदेही पर अन्य जगह छुपाए आईईडी को भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि तीन फरवरी को जिला बीजापुर, सुकमा एवं दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों के जंगल पहाड़ो में पश्चिम-बस्तर डिवीजन के नक्सली संगठन के लगभग 30-40 सशस्त्र नक्सलियों के सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ यंग प्लाटून का संयुक्त बल अलग-अलग कैंपों से गए हुए थे। चार फरवरी की सुबह पुलिस पार्टी ग्राम पुरंगेल के जंगल, नाला पर पहुंचे थे कि नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने व हथियार लूटने की नियत से घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया।इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ-231 के यंग प्लाटून का एक जवान घायल हो गया था।
विज्ञापन


आईईडी विस्फोट करने के बाद घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जिससे पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। फायरिंग रुकने के बाद पुलिस पार्टी के आगे बढ़ने के दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को जान से मारने की नियत से लगाये गये स्पाईक होल में  बीटीआर का एक जवान के गिरने से उसके दाहिने पैर के तलवे में स्पाइक लगने से  घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज करते हुए आरोपी की पता तलाश शुरू कर दिया गया, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोसा सोड़ी मिलीशिया सदस्य (30) निवासी डोडी तुमनार थाना गंगालूर जो कि उपचार के लिए जिला अस्पताल दन्तेवाड़ा आने की सूचना पर उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी कोसा सोड़ी ने बताया कि चार फरवरी को हुए ब्लास्ट में शामिल होने व पुलिस के आने के रास्ते में दोबारा आईईडी लगाने के समय बम फटने से खुद घायल हो गया था। इसके अलावा आरोपी ने बताया कि घटनास्थल में एक अन्य आईईडी छुपाकर रखा भी है। नक्सली के बताई जगह पर पुलिस ने जब खोजबीन की तो एक आईईडी, बिजली वायर को बरामद कर जब्त किया गया। 21 फरवरी को गिरफ्तार नक्सली को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed