फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   naxal attack is nothing short of terror attack says shinde

'आतंकी कार्रवाई से कम नहीं है नक्सली हमला'

Fri, 31 May 2013 10:03 PM IST
रायपुर/एजेंसी
रायपुर/एजेंसी Updated Fri, 31 May 2013 10:03 PM IST
विज्ञापन
naxal attack is nothing short of terror attack says shinde

केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि आने वाले दिनों में बस्तर इलाके में नक्सलियों के खिलाफ केंद्रीय बलों और प्रदेश पुलिस मिलकर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


शिंदे 25 मई को नक्सलियों के हमले में कांग्रेस नेताओं की हत्या के इतने दिनों बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे और वहां के हालात की समीक्षा की।

उन्होंने राज भवन में मुख्यमंत्री रमन सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की। नक्सली हमले में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल और वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा समेत 27 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


संयुक्त कार्रवाई का फैसला
मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में शिंदे ने कहा कि घटना पर हुई चर्चा के बाद हमने संयुक्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुझसे कहा कि हम इस वक्त कोई मांग नहीं रख रहे हैं, हमें केवल केंद्र की मदद चाहिए। संयुक्त अभियान में केंद्रीय बल राज्य पुलिस की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित सभी राज्यों को आंध्र प्रदेश की तर्ज पर अपने यहां भी ग्रेहाउंड फोर्स तैयार करनी चाहिए। इसमें केंद्र राज्यों की मदद करेगा।

हमले के बारे में शिंदे ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सुरक्षा चूक का पता लगा है लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सही स्थिति पता चलेगी।

उन्होंने कहा कि 2010 में सीआरपीएफ जवानों और 25 मई को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला आतंकी कार्रवाई से कम नहीं है।

सच्चाई का खुलासा जल्द
हमले के बारे में खुफिया नाकामी पर गृहमंत्री ने कहा कि जांच से सच्चाई का खुलासा हो जाएगा। हमले के पीछे राजनीतिक साजिश के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

प्रदेश सरकार पहले ही न्यायिक जांच का आदेश दे चुकी है। साथ ही एनआईए भी जांच कर रही है। उनकी रिपोर्टों से सच्चाई का पता चल जाएगा।

गृहमंत्री के साथ बैठक में प्रदेश गृहमंत्री ननकीराम कंवर, केंद्रीय गृहसचिव आरके सिंह, सीआरपीएफ डायरेक्टर जनरल प्रणय सहाय और छत्तीसगढ़ के डीजीपी रामनिवास भी मौजूद थे।


साजिश की शिकायत
गृहमंत्री शिंदे ने रायगढ़ जिले के नादेली गांव जाकर दिवंगत प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल के परिजनों से मुलाकात की। पटेल के रिश्तेदार बालक पटेल ने शिंदे से हमले के पीछे राजनीतिक साजिश और सुरक्षा चूक की शिकायत की।

बालक ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरक्षा बलों का सही ढंग से इस्तेमाल करने में विफल रही है।

इस पर शिंदे ने कहा कि हमने सीबीआई लेवल पर जांच का आदेश दे दिया है। इसके लिए जो कोई भी जिम्मेदार होगा, उसका पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed