फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   naxal attack congress calls for strike in chhatisgarh

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बवाल, आगजनी

Sun, 26 May 2013 04:59 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 26 May 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
naxal attack congress calls for strike in chhatisgarh

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कांग्रेस नेताओं पर नक्सली हमले के मद्देनजर प्रदेश की भाजपा सरकार की बर्खास्तगी की मांग पर दबाव बनाने के लिए आज कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौत के बाद भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज अपना गुस्सा भाजपा के विकास यात्रा के पोस्टर-बैनर पर उतारे।

उन्होंने सड़क किनारे लगे बैनर-पोस्टर को फाड़कर सरकार विरोधी नारे लगाए। जयस्तंभ चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सभी बैनर-पोस्टर की होली जलाकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन


आक्रोशित कांग्रेसियों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर विरोध जताया। रायगढ़ में जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समरसता एक्सप्रेस को कुछ देर तक रोका, वहीं चक्काजाम भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी नाराज, 'छत्तीसगढ़ में लगाओ राष्ट्रपति शासन'

अंबिकापुर में बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। इसके अलावा भाटापारा, बलौदाबाजार, जांजगीर सहित प्रदेश के कई इलाकों में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा।

राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बंद का व्यापक असर देखा गया। अधिकांश दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। लोगों में कल की घटना को लेकर काफी आक्रोश है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ है।



नक्सलियों के खिलाफ आंदोलन के प्रणेता थे महेंद्र कर्मा

राज्य के सभी जिलों से बंद का व्यापक असर होने की सूचना लगातार मिल रही है। कई जगहों पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ की खबरें भी मिली हैं।

नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाकों में भी बंद का व्यापक असर होने की सूचना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए प्रदेश भर में आज बंद के दौरान भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा ऐहतिहात के तौर पर बढा दी गई है। पुलिस को बंद के दौरान पर्याप्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed