फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   National Unity Day resonates with 'Run for Unity', CRPF 188th Battalion organized inspiring event in Kondagaon

कोंडागांव: 'रन फॉर यूनिटी' के साथ गूंजा राष्ट्रीय एकता दिवस, सीआरपीएफ 188वीं बटालियन ने किया प्रेरक आयोजन

Fri, 31 Oct 2025 05:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमन कोशले Updated Fri, 31 Oct 2025 05:17 PM IST
सार

कोंडागांव जिले में देश के लौह पुरुष, पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

विज्ञापन
National Unity Day resonates with 'Run for Unity', CRPF 188th Battalion organized inspiring event in Kondagaon
सीआरपीएफ 188वीं बटालियन ने किया प्रेरक आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले में देश के लौह पुरुष, पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 188वीं बटालियन की ओर से  विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक और सीआरपीएफ के जवानों ने हिस्सा लिया। सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इसके बाद 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों और युवाओं ने जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का इस बल से गहरा नाता रहा है — आजादी के बाद उनके ही निर्णय से 'क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस' का नाम बदलकर 'सीआरपीएफ' रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के कमांडेंट भवेश चौधरी ने कहा कि सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा की रीढ़ है और सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर यह बल राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कोंडागांव और समूचे बस्तरवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed